Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बने दिल्ली का ट्रैफिक 'प्रहरी' और जीते इनाम, नियमों को तोड़ने वालों की नहीं रहेगी अब खैर

बने दिल्ली का ट्रैफिक 'प्रहरी' और जीते इनाम, नियमों को तोड़ने वालों की नहीं रहेगी अब खैर

दिल्ली की ट्रैफिक में फंसे हुए हैं और आपकी आंखों के सामने कोई ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करके साफ बचकर निकल जाने की कोशिश कर रहा है या किसी और द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होने की वजह से हुई ट्रैफिक जाम में फंसकर आपका समय बर्बाद हो रहा है तो अब समय आ गया है ऐसे लोगों को सबक सिखाने का।

लेकिन जरा संभलकर, ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन लोगों से खुद लड़ने मत जाएं बल्कि इनका फोटो या वीडियो बनाएं और खुद बन जाएं दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस के 'प्रहरी'। क्या है 'प्रहरी' और कैसे काम करता है यह?

delhi prahari app traffic police

India Today की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 'प्रहरी' दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस का एक मोबाइल ऐप है, जिसका इस्तेमाल आम दिल्लीवासी बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। अगर आपको कहीं भी कोई व्यक्ति ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करता हुआ दिखाई देता है तो आप न सिर्फ इस ऐप के माध्यम से उस व्यक्ति की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं बल्कि इसके लिए आपको इनाम भी दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों को माने तो अब तक हजारों लोगों को लाखों का इनाम भी मिल चुका है। बताया जाता है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के 'प्रहरी' ऐप पर नियमों के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करवाकर आप न सिर्फ लोगों की जान बचाने में मददगार बनेंगे बल्कि दिल्ली की सड़क सुरक्षा मिशन में भी अपनी भागीदारी निभाकर एक जागरुक नागरिक का कर्तव्य भी निभा सकते हैं।

'प्रहरी' ऐप पर कौन-कौन शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं?

बताया जाता है कि इस ऐप की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2015 में हुई थी। लेकिन पिछले 10 सालों में इस ऐप पर कई तरह के अपग्रेड किये जा चुके हैं। 'प्रहरी' ऐप के माध्यम से आप ट्रैफिक के जिन नियमों के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, उनमें शामिल है -

  • रेड लाइट को जंप करना
  • गलत साइड से ड्राइविंग
  • प्रतिस्पर्धा ड्राइविंग और उसकी वजह से दुर्घटना
  • खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना
  • गैरकानूनी पार्किंग
  • किसी भी अन्य प्रकार के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

कैसे काम करेगा ऐप?

बताया जाता है कि जब भी आप किसी को सड़क सुरक्षा या ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करते हुए देखे तो इस ऐप के माध्यम से उनका फोटो या वीडियो बना ले और अपलोड कर दें। दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस फोटो या वीडियो की जांच करेगी और अगर जांच में इसे सही पाया जाता है तो शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यक्ति को इनाम या नगद पुरस्कार भी मिल सकता है।

बताया जाता है कि दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी हर समय, हर जगह पर मौजूद नहीं रह सकते हैं। इसलिए आम नागरिकों को 'प्रहरी' बनाकर ट्रैफिक के नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

यह ऐप गूगल प्ले स्टोर में मौजूद है, जहां से आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और फोटो पहचान पत्र से साइन अप करना पड़ता है। लेकिन निश्चिंत रहे, आपके सभी डॉक्यूमेंट महफूज रहेंगे।

इसके बाद मोबाइल की गैलरी या सीधे ऐप का कैमरा इस्तेमाल कर आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, फोटो में गाड़ी का नंबर प्लेट और लोकेशन जरूर दिखना चाहिए। अगर शिकायत सही पायी जाती है तो दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस आपसे संपर्क करेगी।

आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों से खुद मत भिड़े, बल्कि फोटो-वीडियो बनाए और इसकी शिकायत दर्ज करवाएं।

More News

    Read more about: delhi traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+