हिमाचल प्रदेश, भारत के उत्तर में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है जो अपनी खूबसूरती, प्रकृति और शांत वातावरण के कारण हर साल पूरी दुनिया के लाखों पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ पर्यटन तेजी से बढ़ रहे उद्योगों में से एक है और यही कारण है की प्रतिवर्ष राज्य की आय में भी भारी इजाफा हो रहा है।
आज अपने इस लेख में हम आपको अवगत करायेंगे इसी हिमाचल प्रदेश के एक ऐसे डेस्टिनेशन से जो है तो गुमनाम मगर जिसकी सुंदरता की कल्पना शब्दों में नहीं की जा सकती।
दरअसल, हम बात कर रहें है, फागू की...फागू एक बेहद ही शांतप्रिय स्थल है जोकि शिमला से 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यकीन मानिये फागू की खूबसूरती देख आप बार बार यहां छुट्टियाँ मनाने के लिए आना पसंद करेंगे।
फागू पर्यटकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय नहीं है, जिस कारण यहां शिमला और मनाली से काफी कम ही पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है।
- Latest: यहां है असली बाहुबली की महिष्मती..जाने कैसे हो गयी यह गुमनाम!
- भारत के इस मंदिर के सामने बौना है बुर्ज खलीफा
- उत्तरभारत के 8 रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन
- खुजराओ को टक्कर देते भारत के ये मंदिर



Click it and Unblock the Notifications





















