Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत में देखना है विदेशियों को, तो इन खास जगहों की सैर अवश्य करें

भारत में देखना है विदेशियों को, तो इन खास जगहों की सैर अवश्य करें

विदेशियों के बीच मशहूर भारत की इन जगहों पर घूमकर आप अपने मन को रेजुनवेट कर सकते हैं।

By Namrata Shatsri

सदियों से भारत को विकासशील देश के रूप में जाना जाता है और आज भी इसे विकसित देशों की सूची में नहीं डाला गया है। हालांकि, कई सालों से भारत को कई क्षेत्रों में विकास और सफलता हासिल हुई है और ये दुनियाभर में प्रमुख पर्यटन के रूप में लोकप्रिय हुआ है।

भारत एक ऐसा खूबसूरत देश है जो अपने समृद्ध सांस्‍कृतिक और प्राकृतिक धरोहर के लिए मशहूर है। इस देश में कई खूबसूरत समुद्रतट, हिल स्‍टेशन और शानदार इमारते हैं जो ना केवल देशभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं।

विदेशियों को भी भारत की यात्रा में बहुत मज़ा आता है और इसका सौंदर्य उनके दिल में घर कर जाता है। भारत में अनेक पर्यटन स्‍थल हैं जिस वजह से हर साल बड़ी संख्‍या में विदेशी पर्यटक यहां आते हैं।

आगरा

आगरा

ताजनगरी के नाम से प्रसिद्ध आगरा,इतिहास के कुछ खास अजूबों को भी दर्शाता है। इस शहर में आप विदेशियों को चहलकदमी करते हुए देख सकते हैं। प्राचीन समय में भारत की राजधानी रह चुका आगरा आज ताजमहल के लिए जाना जाता है। हर साल लाखों की तादाद में विदेशी इस खूबसूरत इमारत को देखने पहुंचते हैं,इस्खी खूबसूरती देख हर किसी का मुंह खुला का खुला रह जाता है।

आगरा में ताज महल के अलावा आगरा फोर्ट, शीश महल, फतेहपुर सीकरी, जामा मस्जिद, खास महल और चीनी का राउज़ा जैसी कई ऐतिहासिक जगहें भी विदेशियों को अपनी अद्भुत वास्तुकला से हतप्रभ करती हैं।

आने का सही समय - नवंबर से मार्चPc: Narender9

गोवा

गोवा

गोवा में आपको हर जगह विदेशी पर्यटक दिखाई देंगें। यहां पर कई पब, बीच और चर्च हैं। बीच पर घूमने और पार्टी के शौकीन लोगों के लिए गोवा से बेहतर जगह और कोई नहीं है। यहां पर समुद्र के किनारे सनबाथ और वोडका का मज़ा ले सकते हैं। इस जगह पर विदेशी घूमते हुए कभी नहीं थकते हैं और यही इस जगह की खास बात है। सालभर गोवा में विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है।

गोवा के प्रमुख पर्यटन स्‍थलों में बागा बीच, बसिलिका ऑफ बॉम जीसस, कोल्‍वा बीच आदि मशहूर हैं। यहां वॉटर स्‍पोर्ट्स औेर रिवर क्रूज़ का मज़ा भी ले सकते हैं। गोवा का कार्निवल फेस्टिवल भी मुख्‍य आकर्षण है।

आने का सही समय - नवंबर से फरवरीPc:Vijay Tiwari

दिल्‍ली

दिल्‍ली

दुनियाभर में आधुनिक सुविधाओं से लैस शहरों में दिल्‍ली का नाम भी शामिल है। देश की राजधानी होने के नाते ये शहर विदेशी पर्यटकों को खूब लुभाता है। भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए दिल्‍ली सबसे पहला स्‍पॉट होता है।

दिलवालों के शहर दिल्ली में कई ऐतिहासिक और सांस्‍कतिक स्‍थल हैं। दिल्‍ली में आप इंडिया गेट, लाल किला, बाह्य मंदिर, अक्षरधाम, हुमायूं का मकबरा और ईस्‍कॉन मंदिर आदि देख सकते हैं।

आने का सही समय : नवंबर से मार्चPc:A.Savin

मैसूर

मैसूर

भारत के दक्षिणी हिस्‍से में विदेशी पर्यटक सबसे ज्‍यादा मैसूर घूमने जाते हैं। ये शहर सांस्‍कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्‍व रखता है। आमतौर पर ये शहर माइसुरु पैलेस के लिए मशहूर है। इसके अलावा सैंट फिलोमेना चर्च, ललिता महल और रेलवे म्‍यूजियम ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक महत्‍व रखते हैं।

किलों और महलों से भरे इस शहर में आपको हर जगह विदेशी पर्यटक मिल जाएंगें। यहां पर विदेशी पर्यटक भारत के इतिहास को जानने के लिए उत्‍सुक रहते हैं।

आने का सही समय : अक्‍टूबर से मार्चPc: Ezhuttukari

वाराणसी

वाराणसी

दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है वाराणसी जो कि धार्मिक और पवित्र स्‍थल है। इसे स्‍थानीय लोगों द्वारा बनारस भी कहा जाता है। इस शहर के हर कदम पर आपको मंदिर दिख जाएंगें और यहां की जीवनशैली भी बेहद अलग है। इस शहर में गंगा किनारे और मंदिरों में कई विदेशी पर्यटक पूजा करते हुए दिख जाएंगें। यहां विदेशी पर्यटक साधु संतों का आशीर्वाद लेने भी आते हैं। यहां के घाट हर समय अध्‍यात्‍म और पूजा में लीन रहते हैं।

आने का सही समय : नवंबर से मार्चPc:Ken Wieland

तो ये थीं वो जगहें जहां भारत आने पर पर्यटक सबसे ज्‍यादा घूमना पसंद करते हैं। इस समय घूमने का मौसम भी चल रहा है। बेहतर होगा कि सीज़न ऑफ होने से पहले आप इन सभी खूबसूरत जगहों को घूम लें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+