Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के शानदार वीकेंड डेस्टिनेशन..तो फिर निकल पड़िए

पुणे के शानदार वीकेंड डेस्टिनेशन..तो फिर निकल पड़िए

पुणे शहर की खास बात है उसके आसपास के खूबसूरत स्थित हिलस्टेशन..जहां आप हर वीकेंड अपनी थकान मिटाने के लिए दोस्तों के साथ जा सकते हैं।

By Goldi

महाराष्ट्र का एक खूबसूरत शहर होने के कारण पुणे, खाने वालों के लिए और शांति की तलाश कर रहे लोगो के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह एक छोटा सा शहर है जो अब तेजी से बढ़ रहा है। आईटी हब होने के कारण पुणे अब लोगो की पहली पसंद बनता जा रहा है।

पुणे शहर की खास बात है उसके आसपास के खूबसूरत स्थित हिलस्टेशन..जहां आप हर वीकेंड अपनी थकान मिटाने के लिए दोस्तों के साथ जा सकते हैं। अगर आपको पुणे के पास खूबसूरत और शानदर वीकेंड डेस्टिनेशन का पता नहीं है..तो आज हम आपको अपने लेख से रूबरू कराने जा रहे हैं, पुणे के खूबसूरत हिल स्टेशन से, जहां आप वीकेंड में अपने दोस्तों और अपने स्पेशल वन के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

सातारा

सातारा

पुणे से करीब 112 किमी दूर स्थित सातारा विरासत और प्रकृति का सही मिश्रण है। सतारा सात पहाड़ियों से घिरा हुआ खूबसूरत हिलस्टेशन है। सतारा के किले, मंदिर, वन्य अभ्यारण्य और प्राकृतिक सुन्दरता पर्यटकों को अपनी ओर अकार्षित करते हैं। सतारा जो कभी मराठो की राजधानी थी आज एक पर्यटक स्थल है। इस एतिहासिक और प्राकृतिक सुन्दरता से भरी जगह को देखने का मौका कभी न गवाएं।

भंडारदरा

भंडारदरा

भंडारदरा महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटी है जो पुणे से लगभग 162 किमी दूर है। यहां के उंचे उंचे पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस हिल स्टेशन पर कई जल प्रपात भी देखे जा सकते हैं..जिनकी खूबसूरती देख आपका मन यहीं बस जाने को करेगा।यह जगह शहर की भागदौड़ से दूर अच्छा वीकेंड एन्जॉय करने के लिए बेस्ट है।PC:Elroy Serrao

कोलाड

कोलाड

क्या आपको एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौक़ीन है..अगर हां तो इस वीकेंड निकल पड़िए कोलाड। इस जगह आप नाईट कैम्पिंग के साथ साथ राफ्टिंग, कयाकिंग, फॉक्स फॉक्स जैसे स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का भरपूर आनन्द ले सकते हैं।PC:Gayatri Krishnamoorthy

 दिवेआगर

दिवेआगर

दिवेआगर पुणे से 160 किमी की दूरी पर स्थित है..यह जगह शहरीकरण से काफी दूर है, साथ ही यहां आपको पर्यटकों का जमावड़ा भी काफी कम देखने को मिलेगा। जिस कारण यह जगह उन लोगो के लिए जन्नत से कम नहीं है जो अपने वीकेंड को एकदम प्रकृति के करीब बिना भीड़भाड़ के एन्जॉय आकर चाहते हैं।PC:Abhijit Tembhekar

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर

पुणे शहर से लगभग 120 किलोमीटर दूर महाबलेश्वर के पर्यटकों के प्रसिद्ध वीकेंड डेस्टिनेशन में से एक है। पश्चिमी घाटों में स्थित, यह जगह दुनिया के सबसे खुबसूरत हिल स्‍टेशनों में शामिल है।महाबलेश्वर को पांच नदियों की भूमि भी कहा जाता है। यहां वीना, गायत्री, सावित्री, कोयना और कृष्‍णा नामक पांच नदियां बहती है।PC:Filipe Fortes

माथेरान

माथेरान

महाराष्ट्र का बेहद आकर्षक और खूबसूरत हिल स्टेशन माथेरान पुणे से 120 किमी किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। पर्यटक यहां आकर प्रदुषण रहित वातावरण, आकर्षक दृश्य, ठंडी हवा के झौंके, दूर तक फैली हरी-भरी घाटी, उड़ते बादल और पर्वतों का खूबसूरत नज़ारा आदि को देख मंत्रमुग्ध हो उठते है। आप यहां ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।PC: Elroy Serrao

लोनावला

लोनावला

रोमांटिक छुट्टियाँ बिताने के लिए लोनावला महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में एक लोकप्रिय पहाड़ी क्षेत्र है। लोनावला पुणे से केवल 64 किमी दूरी पर स्थित है।शहर की हलचल और शोर से दूर, पूरे वर्ष भर यह हिल स्टेशन अपनी ताजा, प्रदूषण मुक्त वातावरण और सुखद जलवायु के कारण स्वास्थ्य लाभ के लिये प्रसिद्ध है।PC:Elroy Serrao

अलीबाग बीच

अलीबाग बीच

महराष्ट्र का विलुप्त होता शहर अलीबाग समुद्री तट के किनारे स्थित है..यहां आप समुद्री तट के किनारे बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर सनसेट को देख सकते हैं।PC: jalinder jag

कामशेत

कामशेत

एडवेंचर के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र का कामशेत भी किसी स्वर्ग से काम नहीं है। यहॉँ ऐसा बहुत कुछ है जिस कारण देश के अलावा विदेश के पर्यटक इस खूबसूरत डेस्टिनेशन की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इस स्थान का शुमार भारत के उन डेस्टिनेशनों में है जो एक पर्यटक को वो देता है जिसकी उसे तलाश है। यदि आप एडवेंचर खेलों के शौक़ीन हैं तो ये स्थान आपके ही लिए है। आप यहां आकर पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, बाइकिंग जैसे खेलों का लुत्फ़ ले सकते हैं।PC:Madhav Pai

पंचगनी

पंचगनी

पुणे से करीबन 99 किमी की दूरी पर स्थित महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन पंचगनी अपनी मनमोहक और प्रकृतिक खूबसूरत के कारण पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह जगह प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए एकदम परफेक्ट है। दूर-दूर तक हरे-भरे विशाल मैदान और धुएं की तरह हवा को चीरते घने बादल बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।PC: BentheCM

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+