Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह जिले में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क

हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह जिले में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क

By Travel Desk

गर्मी की छुट्टियां हों या वीकेंड का प्लान, हरियाणा में जल्द ही एक ऐसा नया पर्यटन स्थल विकसित होने जा रहा है, जो न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात होगी। हरियाणा सरकार अरावली रेंज में दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क विकसित करने की तैयारी में है, जो पर्यटकों के लिए एक अनोखा आकर्षण होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावे के अनुसार यह दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क होने वाला है।

जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। बताया जाता है कि वर्तमान में दुनिया का सबसे विशाल सफारी पार्क शारजाह में मौजूद है, जो लगभग लगभग 2000 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। हरियाणा में बनने वाला सफारी पार्क शारजाह के पार्क से पांच गुना बड़ा होगा। हरियाणा में 10,000 एकड़ में सफारी पार्क को बनाया जा रहा है।

jungle safari haryana

पार्क का स्थान और विशेषताएं

गुरुग्राम और नूंह जिलों की अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित यह पार्क अपने शानदार डिजाइन के लिए भी जाना जाएगा। पार्क को कई खास जोन में बांटा जाएगा, जिसमें शामिल हैं:

  • सरीसृप और उभयचर जोन - जहां आप विभिन्न प्रकार के सांप, मगरमच्छ और मेंढक जैसे जीवों को देख सकेंगे
  • बड़ी बिल्लियों के लिए 4 अलग जोन - शेर, तेंदुआ और बाघ के लिए अलग-अलग क्षेत्र
  • अंडरवाटर वर्ल्ड - जलीय जीवों का अद्भुत संसार
  • नेचर ट्रेल और पर्यटन जोन - प्रकृति की सुंदरता के बीच पैदल भ्रमण का मजा
  • बोटैनिकल गार्डन - दुर्लभ पौधों और वनस्पतियों का संग्रह

स्थानीय लोगों को मिलेगा फायदा

इस परियोजना में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। होम-स्टे पुलिस और स्थानीय प्रशासन गांव के समुदायों को पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

अरावली पर्वत श्रृंखला पहले से ही जैव विविधता से समृद्ध है। हाल के एक सर्वेक्षण के अनुसार, यहां 180 प्रजातियों के पक्षी, 15 प्रजातियों के स्थलीय जीव, 29 प्रजातियों के जलीय जीव और सरीसृप, तथा 57 प्रजातियों की तितलियां पाई जाती हैं। यह जंगल सफारी पार्क इस पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक समृद्ध बनाने में मदद करेगा।

हरियाणा में घूमने का बेहतरीन मौका

यह सफारी पार्क हरियाणा के पर्यटन मानचित्र पर एक नया आकर्षण होगा। राज्य में पहले से ही कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं जैसे कुरुक्षेत्र, पंचकुला का पिंजौर गार्डन, फरीदाबाद के सूरजकुंड और बदकल झील, गुरुग्राम का किंगडम ऑफ ड्रीम्स और सुल्तानपुर पक्षी विहार।

दिल्ली-एनसीआर से गुरुग्राम और नूंह तक आना-जाना काफी आसान है। यहां पहुंचने के लिए आप सड़क मार्ग से कार या बस से या फिर रेल मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। गुरुग्राम और नूंह दिल्ली से क्रमशः लगभग 30 और 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

More News

    Read more about: gurugram haryana
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+