Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अद्भुत :भारत के इन शहरों से जुड़ा है मां दुर्गा का खास नाता, जानिए क्यों

अद्भुत :भारत के इन शहरों से जुड़ा है मां दुर्गा का खास नाता, जानिए क्यों

भारत के वो बड़े शहर जिनका नाम रखा गया है मां दुर्गा के नाम पर। The big cities of India named after the name of Durga

चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुकी है, नौ दिनों तक चलने वाले इस विशेष पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि 18 मार्च से शुरू हुई है, जो 25 मार्च तक चलेगी। इस दौरान साधकों को नौ दिनों का उपवास रखना होता है। जिसके बाद 9 कन्याओं का भोग लगाया जाता है। जिन्हें देवी मां के नौ अवतार माना जाता है। नवरात्र का यह विशेष अवसर वर्ष में 4 बार आता है (पौष, चैत्र, आषाढ, अश्विन प्रतिपदा) ।
मां दुर्गा शक्ति का रूप हैं जो समस्त संसार की रक्षा करती हैं। नेटिव प्लानेट के इस विशेष लेख में जानिए भारत के उन बड़े शहरों के बारे में जिनका रिश्ता मां दुर्गा से जुड़ा है।

श्रीनगर , जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर , जम्मू-कश्मीर

भारत का श्रीनगर शहर, जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है। इस शहर का मां दुर्गा से खास नाता जुड़ा है। शहर में एक श्रीदेवी मंदिर है जिसे लक्ष्मी देवी के नाम से जाना जाता है। श्रीनगर एक खूबसूरत शहर है, जो अपनी प्राकृतिक आबोहवा और हसीन घाटियों के लिए जाना जाता है।

हर साल लाखों सैलानी इस श्रीनगर की खूबसूरती का आनंद उठाने के लिए देश-विदेश से पहुंचते हैं। आप यहां एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन देख सकते हैं, इसके अलावा खूबसूरत डल झील की सैर कर सकते हैं। यहां सैलानी हाउस बोट का आनंद लेना ज्यादा पसंद करते हैं।

पूर्वोत्तर भारत का राज्य

पूर्वोत्तर भारत का राज्य

PC- Public.Resource.Org

भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा का भी मां दुर्गा से खास नाता जुड़ा है। शायद बहुत कम लोगों को पता है कि राज्य में त्रिपुरा सिन्दूरी देवी नाम का एक मंदिर स्थापित है। देवी के चारों हाथों को यहां दर्शाया गया है, जिनमें अंकुश, पाश, धनुष और बाण हैं।

उत्तराखंड का झीलों का शहर

उत्तराखंड का झीलों का शहर

PC- Nifahat

अपनी खूबसूरत झीलों के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड के नैनीताल के साथ भी मां दुर्गा का खास नाता रह है। यहां मां दुर्गा को समर्पित नैना देवी मंदिर स्थापित है। माता का यह मंदिर नैनी झील के उत्तर दिशा में स्थित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यहां देवी सती की आंखें गिरी थी, जब भगवान शिव सती का मृत शरीर लेकर जा रहे थे। इसलिए यह स्थल का अपना अलग पौराणिक महत्व है। यह जगह भारत के चुनिंदा शक्तिपीठों में गिनी जाती है। नैना देवी के नाम पर ही नैनीताल का नाम रखा गया है।

वैसे बता दें कि नैनीताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए व खासकर झीलों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। आप यहां पहाड़ों के बीच बनी झीलों (नैनी, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल) की सैर का आंनद ले सकते हैं, इसके अलावा आसपास स्थित धार्मिक स्थलों (हनुमानगढ़ी, मुक्तेश्वर आदि) के दर्शन कर सकते हैं।

मुंबई, महाराष्ट्र

मुंबई, महाराष्ट्र

PC- QuartierLatin1968

भारत का औद्योगिक शहर मुंबई का भी मां दुर्गा के साथ खास नाता है। यहां शहर में मुंबा देवी का मंदिर है, जिन्हें महा अम्मा देवी भी कहा जाता है। यह मंदिर मुंबई के भूलेश्वर में स्थित है। यह मंदिर 400 साल पुराना बताया जाता है। यहां रोजाना माता के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगती है।

मुंबई एक ऐतिहासिक शहर है जो अपनी गगनचुंबी इमारतों, बॉलीवुड व फैशन के लिए जाना जाता है। बेहतर करियर ऑप्शन के लिए यह शहर एक बड़े युवा वर्ग का केंद्र बिन्दु है। आप यहां के पर्यटन स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैंं। जिनमें कई ऐतिहासिक भवन व स्मारक शामिल हैं।आप यहां गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, कोलाबा, जुहू बीच आदि पर्यटन स्थानों की सैर कर सकते हैं।

चंड़ीगढ़, पंजाब - हरियाणा

चंड़ीगढ़, पंजाब - हरियाणा

PC- skiddalgi

चंडीगढ़ की गिनती भारत के स्वच्छ और नियोजित शहरों में होती है। जो पंजाब और हरियाणा की राजधानी है। इस शहर का भी मां दुर्गा के साथ खास नाता जुड़ा है। यहां माता का चंडी देवी के नाम से एक प्राचीन मंदिर स्थापित है। चंडीगढ़ एक खूबसूरत शहर है जहां ढेर सारे पर्यटन स्थल मौजूद हैं,जिनमें रोज़ गार्डन, रॉक गार्डन, सुखना झील, चंडीगढ़ संग्रहालय आदि की सैर का आनंद उठा सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+