Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC का बैंगलोर से अयोध्या, बनारस, प्रयागराज, गया Package : हिंदू और बौद्ध धर्म के संगम में डूबकी

IRCTC का बैंगलोर से अयोध्या, बनारस, प्रयागराज, गया Package : हिंदू और बौद्ध धर्म के संगम में डूबकी

हिंदू और बौद्ध धर्म से जुड़े स्थानों पर आस्था की डूबकी लगाना चाहते हैं तो जल्दी से IRCTC के 'Holy Ayodhya with Kashi & Prayagraj Ex Bengaluru' पैकेज बुक कर लें। 6 दिनों का टूर बैंगलोर से शुरू होगा। इस टूर में जिन जगहों को शामिल किया गया है, वो हैं : बोधगया - जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई और सारनाथ में उन्होंने अपने शिष्यों को ज्ञान प्रदान किया।

budha

गया जो हिंदू, जैन और बौद्ध तीनों धर्म को मानने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है, भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी, रामजन्म भूमि अयोध्या और प्रयागराज में स्थित है संगम जहां पवित्र कुंभ का मेला भी आयोजित होता है। इस ट्रिप के लिए कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं।

इस ट्रिप की Iinerary, पैकेज का किराया व अन्य जानकारियां देते हैं :

6 दिनों का होगा ट्रिप

IRCTC के इस ट्रिप में मुख्य रूप से 5 ऐसी जगहों को शामिल किया गया है, जो मुख्य रूप से हिंदू और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। IRCTC का 5 रात और 6 दिनों का यह टूर पैकेज विमान द्वारा करवाया जाएगा। इसकी शुरुआत बैंगलोर से होगी। सबसे पहले वाराणसी, वहां से बोध गया, उसके बाद सारनाथ, फिर अयोध्या और आखिर में 'तीर्थराज' प्रयागराज में आस्था व अध्यात्म की डूबकी लगाकर वापस वाराणसी से बैंगलोर लाया जाएगा।

vishwanath temple

इस पूरे ट्रिप में तीर्थ यात्रियों को बोध गया, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज में होटलों में रुकवाया जाएगा। IRCTC यह ट्रिप दो बार करवाएगी। पहली ट्रिप 11 से 16 सितंबर 2023 और दूसरी 16 से 21 अक्टूबर 2023 होगी। ट्रिप बैंगलोर से शुरू होगी और बैंगलोर में वापस लौटने के साथ ही खत्म हो जाएगी। दोनों ट्रिप के लिए ही 30 सीटें उपलब्ध हैं। इस टूर पैकेज की बुकिंग या अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

कौन-कौन सी जगहें होंगी Cover

Gautam Budha

Day 1

बैंगलोर एयरपोर्ट से वाराणसी की फ्लाइट। यह फ्लाइट करीब 2-2.30 घंटे की होगी। वाराणसी में पहुंचकर सीधा बोध गया ले जाया जाएगा। वहां महाबोधी मंदिर में घुमाया जाएगा और होटल में चेकइन करवाया जाएगा। बोध गया में रात को रुकना है।

Day 2

अहले सुबह गया में विष्णुपद मंदिर ले जाया जाएगा। वहां से होटल वापस लाकर ब्रेकफास्ट के बाद वाराणसी के लिए निकल पड़ना है। वाराणसी के होटल में चेकइन कर रात को वाराणसी में रुकवाया जाएगा।

Day 3

सुबह जल्दी काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर ले जाया जाएगा। होटल वापस लाकर ब्रेकफास्ट के बाद सारनाथ घुमाने ले जाया जाएगा। शाम को गंगा आरती दिखाने ले जाया जाएगा और रात को होटल में लौटकर वहीं रुकना है।

Triveni

Day 4

सुबह जल्दी ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट करके अयोध्या के लिए निकलना होगा। वहां होटल में चेकइन करवाया था। इस दिन यात्रियों को अयोध्या के प्रमुख स्थानों जैसे राम जन्मभूमि, लक्ष्मण घाट, कला राम मंदिर और कनक भवन में घुमाने ले जाया जाएगा। रात को इस पावन नगरी में ही रुकवाया जाएगा।

Day 5

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट कर प्रयागराज ले जाया जाएगा जहां होटल में चेकइन करना है। दोपहर के बाद त्रिवेणी संगम, इलाहबाद फोर्ट और पातालपुरी मंदिर में दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इस दिन प्रयागराज में ठहराया जाएगा।

Day 6

सुबह होटल में ब्रेकफास्ट कर 12 बजे तक चेकआउट करना है। इसके बाद प्रयागराज से वाराणसी के लिए निकलना होगा। वाराणसी एयरपोर्ट से बैंगलोर का विमान लेना है। बैंगलोर में पहुंचने के साथ ही यह ट्रिप समाप्त होगा।

Sarnath

कितना होगा खर्च

11 से 16 सितंबर की ट्रिप

एक व्यक्ति का किराया ₹42,800
2 लोगों का किराया ₹34,900
3 लोगों का किराया ₹33,050
5-11 साल के बच्चे का किराया (बेड समेत) ₹28,900
5-11 साल के बच्चे का किराया (बिना बेड) ₹24,230
2-4 साल के बच्चे का किराया (बिना बेड) ₹21,720

16 से 21 अक्टूबर 2023 के ट्रिप का किराया

एक व्यक्ति का किराया ₹42,970
2 लोगों का किराया ₹34,820
3 लोगों का किराया ₹32,990
5-11 साल के बच्चे का किराया (बेड समेत) ₹28,600
5-11 साल के बच्चे का किराया (बिना बेड) ₹22,790
2-4 साल के बच्चे का किराया (बिना बेड) ₹21,800

नोट :- 2 से 4 साल तक की उम्र के बच्चों की बुकिंग सिर्फ IRCTC के बुकिंग काउंटर से हो सकेगी। इसके लिए IRCTC-बैंगलोर से 080-43023088 पर संपर्क करें। 2 साल से कम उम्र के बच्चों का एयर टिकट में इंफैंट चार्ज लगेगा। यह चार्ज अतिरिक्त होगा जो सीधा एयरपोर्ट पर चेकइन करते समय एयरलाइंस काउंटर पर जमा करवाना होगा।

Ayodhya

क्या-क्या होगा शामिल

  • बैंगलोर-वाराणसी-बैंगलोर की इकोनॉमी क्लास की एयर टिकट।
  • 5 दिन होटल में एसी रुम में ठहरना, ब्रेकफास्ट और डिनर।
  • एक शहर से दूसरे शहर और एयरफोर्ट पर छोड़ना, साइट सीइंग। सभी एसी कोच से।
  • ड्राइवर का खर्च, टोल, पार्किंग व अन्य।
  • IRCTC का टूर मैनेजर।

क्या नहीं होगा शामिल

  • कोई भी एंट्री फीस या टिकट, कैमरे के लिए अलग टिकट, बोटिंग का खर्च।
  • एयरपोर्ट पर अगर कोई अतिरिक्त खर्च होता है।
  • अगर टूर में खुद से कोई और जगह जोड़ी जाती है तो उसका खर्च।
  • टिप्स, टेलिफोन का चार्ज, लॉन्ड्री का खर्च।

इस टूर पैकेज से संबंधिक अधिक जानकारी के लिए IRCTC Tourism के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+