Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » केरल की सुंदरता में चार चांद लगाएगा राज्य का पहला आर्किड गार्डन

केरल की सुंदरता में चार चांद लगाएगा राज्य का पहला आर्किड गार्डन

By Syedbelal

केरल में आर्किड के बगीचे का होना अनोखी बात होगी क्योंकि आज तक वहाँ ऐसा कुछ भी नहीं था। पर्यटन विकास का यह जीता जागता नमूना है कि केरल अपना पहला आर्किड गार्डन वागामोन में खोलने वाला है। देखा जाए तो केरल भारत के सर्वोच्च पर्यटन स्थलों में से एक है और इस राज्य में पूरे साल देश और विदेश से कई लोग घूमने आते हैं। यहाँ पर हिल स्टेशन, सुन्दर मंदिर, पुराने किले और भारी बहाव वाले झरने हैं जिसके कारण केरल पर्यटन के सारे पहलुओं को अपने अंदर बखूबी समाये हुए है। और अब यहाँ आने का एक और कारण है, "आर्किड का बगीचा"।

वागामोन केरल का आश्चर्यचकित कर देने वाला प्राकृतिक नमूना है। इस जगह की सुंदरता इतनी बेमिसाल है कि यहाँ जो एक बार आएगा वह दुबारा आने का प्लान भी ज़रूर बनाएगा ताकि वह प्रकृति की सुंदरता को निहार सके। पर यह बगीचा उन लोगों के लिए भी नया होगा जो यहाँ पहले भी आ चुके हैं। इस अद्भुत आर्किड गार्डन के पहले चरण का उदघाटन जनवरी 2014 के मध्य में होगा।

क्या सच में आर्किड

आर्किड! हाँ, और इसमें कुछ बढ़ा चढ़ा कर कहने वाली बात नहीं। हम बात कर रहे हैं आर्किड की जो प्रकृति प्रेमियों और कवियों के लिए सराहने वाली चीज़ रही है। और अब केरल के पास भी अपने ऊपर गौरवान्वित होने के लिए ऑर्किड्स हैं। और वह भी एक पूरा बगीचा जिसमें आर्किड होंगे। यह सुनने में काफी चमत्कारी लगता है। हज़ारों आर्किड को कालीन की तरह बिछा हुआ देखना अपने आप में एक बेहद अभूतपूर्व अनुभव होगा। पर यह

वागामोन में कहाँ होगा?

यह 15 हेक्टर का आर्किड गार्डन वागामोन के कोलाहालामेडू में स्थित है। इस जगह के बारे में काफी सारे लोग नहीं जानते होंगे। वागामोन से पुल्लिकानम रोड लेने पर आप इस जगह पहुँच जायेंगे जो अपनी ख़ूबसूरती से आपका ध्यान अपनी ओर खींच लेगी। यह बगीचा उस ज़मीन पर है जिसकी देखभाल केरल वैन विकास विभाग करता है।

केरल का पहला आर्किड गार्डन

कूर्ग के भारत के बेहतरीन पर्यटन स्थल में आने से कर्नाटक पर्यटन भी मशहूर हुआ है और अब केरल पर्यटन भी मशहूर हो रहा है। मुनार के भारत के बेहतरीन पर्यटन स्थल न रहने पर भी इस राज्य ने अपनी गरिमा नहीं खोयी है। और अब यह राज्य एक नए कांसेप्ट के साथ आया है और वह है आर्किड गार्डन जो कि केरल का गौरव होने वाला है।

भारत में ऐसे कई बगीचे हैं जहाँ पर पर्यटक साल भर घूमने जाते हैं और इनमें से कई आर्किड गार्डन भी हैं। पर केरल में अभी तक ऐसा कोई भी बगीचा नहीं था और अब यह इस राज्य के लिए कोई सपना नहीं है। यहाँ पर जो आर्किड आप देखेंगे वह असामान्य होगी क्योंकि यह पश्चिमी घाट में पायी जाने वाली प्रजाति है।

इस बगीचे का निर्माण पर्यटकों कि सुविधा को ध्यान में रख कर किया गया है जो इस समाचार के बाहर आने तक यहाँ ज़रूर पहुंचेंगे। एक साफ सुथरा पार्किंग एरिया बनाया गया है ताकि पर्यटकों को किसी भी मुश्किल का सामना ना करना पड़े।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+