Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाशिवरात्रि 2018:जाने कहां कहां है भगवान के 12 ज्योतिर्लिंग

महाशिवरात्रि 2018:जाने कहां कहां है भगवान के 12 ज्योतिर्लिंग

महाशिव रात्रि 2018 के पवन अवसर पर हमारे लेख के जरिये दर्शन करें 12 शिव ज्योतिर्लिंग के

By Goldi

हिंदुयों के कई प्रमुख त्यौहार हैं, जैसे दिवाली, होली, रक्षाबन्धन और महाशिवरात्रि आदि। जी हां, शिवरात्रि हिंदुयों के प्रमुख पर्वों में से एक है, जिसे पूरे ही भारत वर्ष में बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। शिवरात्रि का पर्व भगवान भोले नाथ को समर्पित है।

वैसे तो वर्ष में 12 शिवरात्रियां आती हैं, लेकिन इन सभी में फाल्गुन की महा शिवरात्रि सबसे प्रमुख है। माना जाता है कि, इसी दिन सृष्टि की रचना हुई थी, तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि, इसी खास दिन भगवान भोले शंकर और मां पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ था।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज हम आपको भारत में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, भारत में ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव, इन स्‍थानों पर अवतरित हुए थे और शिवलिंग के रूप में विद्मान हो गए थे। जो भी व्‍यक्ति इन 12 ज्‍योतिर्लिंगों की यात्रा कर लेता है उसे जीवन-मृत्‍यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है।

हिंदू धर्म के अनुसार, मोक्ष की प्राप्ति के लिए इन स्‍थानों की यात्रा सबसे सरल उपाय है। दूसरा विश्‍वास यह भी है कि ये सभी ज्‍योतिर्लिंग, शिव के लिंग के रूप में हैं। इसमें ज्‍योति विद्मान रहती है। इस ज्‍योति को हर किसी के द्वारा नहीं देखा जा सकता है। जो व्‍यक्ति उच्‍च दार्शनिक और आध्‍यात्मिक स्‍तर को छू लेता है उसे ये ज्‍योजि दिखाई देने लग जाती है।

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग

भगवान शिव के निवास स्थान हिमालय के बीच स्थित केदारनाथ तीर्थस्थल भारत के सुदूर उत्तर का ज्योतिर्लिंग है। इस तीर्थस्थल की विरासत बेहद समृद्ध है और यहां सिर्फ चल कर ही पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा यह आम लोगों के लिए साल में सिर्फ 6 महीने ही खुला रहता है।Pc:Naresh Balakrishnan

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

यह ज्योतिर्लिंग भारत का एकमात्र 'स्वंभू' ज्योतिर्लिंग ​है, यानी यह यहां पर स्वत: प्रकट हुआ था। इस तीर्थस्थल में एक श्री यंत्रा भी है जो गर्भगृह में उल्टी अवस्था में स्थापित है। यह मंदिर मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित है।Pc: Gyanendra_Singh

त्रिम्बाकेश्वर ज्योतिर्लिंग

त्रिम्बाकेश्वर ज्योतिर्लिंग

महाराष्ट्र के नासिक जिले के पास स्थि​त त्रिम्बाकेश्वर तीर्थस्थल एक और महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंग है। इसकी खासियत यह है कि यहां के लिंग में तीन देवता भगवान ब्राह्मा, भगवान विष्णु और भगवान रूद्र देखने को मिलते हैं।Pc:Nilesh.shintre

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित सोमनाथ मंदिर को पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। ज्यादातर श्रद्धालू जो 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन की योजना बनाते हैं, वे सोमनाथ से ही शुरुआत करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर को 16 बार ध्वस्त कर के फिर से बनाया गया।Pc:Anhilwara

ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

मध्यप्रदेश यह तीर्थस्थल नर्मदा नदी में ओम के आकार में बने एक टापू पर बना हुआ है। यह मध्यप्रदेश का दूसरा महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंग है।
Pc: Ssriram mt

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग

आंध्रप्रदेश के श्रीसैलम में स्थित मल्लिकार्जुन तीर्थस्थल में ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ शक्तिपीठ भी है। इसके अलावा इस मंदिर की वास्तुशिल्पीय बनावट भी शानदार है और यहां बड़ी संख्या में मूर्तियां देखी जा सकती है।

Pc: Saisumanth532

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग

गुजरात स्थित द्वारका से 17 मील दूर यह ज्योतिर्लिंग अवस्थित है। कहते हैं कि भगवान शिव की इच्छा अनुसार ही इस ज्योतिर्लिंग का नामकरण किया गया है।कहा जाता है, जो व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां दर्शनों के लिए आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।Pc:AmitUdeshi

रामेश्वर ज्योतिर्लिंग

रामेश्वर ज्योतिर्लिंग

तामिलनाडू भगवान रामनाथस्वामी को समर्पित रामलिंगेश्वर तीर्थस्थल सुदूर दक्षिण का ज्योतिर्लिंग है। यहां भगवान राम के स्तंभ भी देखे जा सकते हैं। इस तीर्थस्थल के आसपास और भी कई मंदिर हैं, जो अलग-अलग देवताओं को समर्पित है।

रामेश्वरम तमिलनाडु का खूबसूरत तीर्थ स्थल

बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंगों

बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंगों

झारखंड के देवघर में स्थित बैद्यनाथ तीर्थस्थल भी भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस तीर्थस्थल के परिसर में कुल 21 मंदिर हैं, जिनमें से मुख्य मंदिर वैद्यनाथ को समर्पित है। हिंदू मास श्रावण के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।Pc:Ravishekharojha

विश्वकर्मेश्ववर ज्योतिर्लिंग

विश्वकर्मेश्ववर ज्योतिर्लिंग

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर तीर्थस्थल महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। हरे जंगलों से घिरा यह तीर्थस्थल बेहद खूबसूरत भी है। यह तीर्थ स्थल भीमा नदी और शहयाद्री पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है।Pc:Udaykumar PR

घुश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग

घुश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग

इसे 12 ज्योतिर्लिंगों में आखिरी माना जाता है। यह राजस्थान के प्रसिद्ध रणथंबोर नेशनल पार्क के पास स्थित है। यहां पूरे भारत से बड़ी संख्या में लोग आते हैं।Pc:Ghushmeshwar jyotirlinga

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+