Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mahakumbh 2025 : व्यक्तिगत सहायक होगा AI चैटबॉट 'कुंभ सहायक', जानिए कैसे करेंगे इस्तेमाल!

Mahakumbh 2025 : व्यक्तिगत सहायक होगा AI चैटबॉट 'कुंभ सहायक', जानिए कैसे करेंगे इस्तेमाल!

अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेला को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही है। महाकुंभ का मेला जहां धार्मिक आस्था का केंद्र होता है वहीं इस मेले को आधुनिक तकनीक से जोड़कर हाईटेक बनाने की कोशिशें भी लगातार की जा रही हैं। मेला में आने वाले देसी और विदेशी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसी क्रम में महाकुंभ 2025 में AI चैटबॉट 'कुंभ सहायक' (Kumbh Sah 'AI' Yak) को विकसित किया जा रहा है, जो इस मेले में आने श्रद्धालुओं का व्यक्तिगत सहायक बनकर उनकी मदद करेगा।

mahakumbh chatbot kumbh sahayak

क्या है चैटबॉट 'कुंभ सहायक'

मीडिया से बात करते हुए अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि महाकुंभ मेले के लिए खासतौर पर AI चैटबॉट 'कुंभ सहायक' को विकसित किया जा रहा है। यह अत्याधुनिक AI की मदद से काम करेगा। यह टैटबॉट महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं का व्यक्तिगत सहायक बनकर उनका मार्गदर्शक बनेगा। सबसे खास बात है कि यह चैटबॉट सिर्फ हिंदी या अंग्रेजी नहीं बल्कि 10 भाषाओं में महाकुंभ से जुड़ी सारी जानकारियां उपलब्ध करवाएगा।

कैसे काम करेगा AI चैटबॉट 'कुंभ सहायक'

बताया जाता है कि AI चैटबॉट 'कुंभ सहायक' महाकुंभ 2025 ऐप या व्हाट्स ऐप के द्वारा संचालित होगा। इसका संचालन भाषिनी ऐप के माध्यम से किया जाएगा। चैटबॉट में लिखकर या फिर बोलकर दोनों तरह से बात की जा सकेगी और श्रद्धालुओं को सारी जानकारियां उपलब्ध करवायी जाएगी। इस चैटबॉट के माध्यम से महाकुंभ के इतिहास से लेकर परंपराओं, साधु-सन्यासियों का अखाड़ा, स्नान के घाट, पार्किंग स्थल, रुकने की जगह आदि सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

ai chatbot mahakumbh mela 2025

कौन-कौन सी जानकारियां देगा 'कुंभ सहायक'

कुंभ सहायक चैटबॉट गूगल नेविगेशन की सुविधा देगा, जिसकी मदद से निम्न जानकारियां बड़ी ही आसानी से हासिल की जा सकेंगे -

  • महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर
  • अखाड़े
  • कल्पावास के टेंट
  • स्नान घाट के रास्ते
  • प्रयागराज शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थल
  • मंदिर
  • रेलवे स्टेशन
  • बस स्टेशन
  • सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त टूर एंड ट्रैवल यात्रा पैकेज
  • होटल और होम स्टे का पता
  • पार्किंग स्थल

इसके साथ ही यह चैटबॉट महाकुंभ में आयोजित होने वाले विभिन्न आयोजनों की जानकारियां भी समय-समय पर देता रहेगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+