Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mahakumbh 2025 : क्या महाकुंभ से पहले पूरा होगा प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार का काम? कहां कितना होगा विस्तार?

Mahakumbh 2025 : क्या महाकुंभ से पहले पूरा होगा प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार का काम? कहां कितना होगा विस्तार?

12 सालों बाद प्रयागराज के संगमतट पर महाकुंभ का आयोजन अगले साल होने वाला है। महाकुंभ 2025 को लेकर एक ओर राज्य प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रहा है। नई सड़कों का निर्माण, सड़कों को चौड़ा बनाना, टूटी-फूटी सड़कों मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था आदि में कोई कमी नहीं की जा रही है। वहीं दूसरी ओर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से भी प्रयागराज एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जा रहा है।

उम्मीद की जा रही है कि विस्तार के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट की यात्री प्रबंधन क्षमताओं में दोगुना से भी ज्यादा का इजाफा होगा। लेकिन क्या महाकुंभ 2025 के शुरू होने से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार का काम पूरा कर लिया जाएगा? कहां कितनी क्षमता में विस्तार किया जा रहा है?

prayagraj airport redevelopment

यात्री प्रबंधन (Passenger Handling) की क्षमता बढ़ेगी

The businessline की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार के बाद उसकी क्षमता को दोगुना से भी अधिक बढ़ाने की संभावना जतायी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में जहां हर घंटे प्रयागराज एयरपोर्ट पर 350 यात्री हैंडल किये जाते हैं, लेकिन विस्तार के बाद यह संख्या प्रतिघंटा दोगुना से भी ज्यादा हो जाएगी।

विस्तार कार्य पूरा होने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पर हर घंटे लगभग 850 यात्रियों को हैंडल किया जा सकेगा। इस विस्तार कार्य में सिर्फ पुराने टर्मिनल बिल्डिंग को ही अपग्रेड नहीं किया जा रहा है बल्कि प्रयागराज एयरपोर्ट को नया टर्मिनल बिल्डिंग भी मिलेगा। बताया जाता है कि इस एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का संचालन शुरू होने के बाद हर घंटे लगभग 1200 अतिरिक्त यात्री हैंडल किये जा सकेंगे।

बढ़कर कितनी होगी क्षमता

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का संचालन शुरू होने के बाद दोनों (नए व पुराने) टर्मिनल बिल्डिंग को मिलाकर हर घंटे कुल 2050 यात्री हैंडल हो सकेंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग का आकार कुल मिलाकर 6,500 वर्गमीटर से बढ़कर 18,500 वर्गमीटर हो जाएगा। एयरपोर्ट पर अगर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और आकार बढ़ेगा तो निश्चित रूप से फ्लाईट की संख्या में भी वृद्धि होगी, जो महाकुंभ जैसे महाआयोजन के समय जरूरी भी होगा।

बताया जाता है कि वर्तमान में प्रयागराज एयरपोर्ट के पार्किंग बे में 4 विमानों को खड़ा किया जा सकता है। विस्तार कार्य पूरा होने के बाद पार्किंग बे में खड़े होने वाले विमानों की संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी। इसमें 7 Airbus 320 और 8 छोटे विमान शामिल होंगे। दावा किया जाता है कि इससे प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन भी दोगुना बढ़ जाएगा।

एयरपोर्ट पर बनाया जाने वाला नया टैक्सीवे भी विमानों के संचालन में तेजी लाएगा। इसके साथ ही प्रयागराज एयरपोर्ट पर रात के समय विमानों को लैंड (Night landing) करवाने की सुविधा भी मुहैया करवायी जाएगी। इससे विमानों का संचालन दिन और रात दोनों समय में लगातार हो सकेगा।

airport prayagraj mahakumbh 2025

कब तक पूरा होगा एयरपोर्ट का विस्तार कार्य?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार का काम 31 दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि महाकुंभ के मद्देनजर संगमनगरी में आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ही केंद्र सरकार ने ₹233 करोड़ की लागत से प्रयागराज एयरपोर्ट का विस्तार करने का काम शुरू किया है।

बढ़ेगी फ्लाईट्स की संख्या

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रयागराज एयरपोर्ट पर विभिन्न एयरलाइंस की तरफ से 14 अतिरिक्त फ्लाईट्स का संचालन करने का प्रस्ताव दिया गया है। वर्तमान में इस एयरपोर्ट से प्रतिदिन 14 विमानों का संचालन किया जाता है। महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस कंपनियां भी कमर कसकर तैयार हो रही हैं।

एयरपोर्ट पर गाड़ियों की पार्किंग की क्षमता को भी 200 से बढ़ाकर 600 कर दिया गया है। इसके साथ ही यात्रियों को किफायती कीमतों पर भोजन उपलब्ध करवाने के लिए एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर 'उड़ान यात्री कैफे' भी खोला गया है। एयरपोर्ट को त्रिवेणी की थीम पर सजाया जा रहा है।

गौरतलब है कि प्रयागराज में 12 सालों बाद 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। संभावना जतायी जा रही है कि महाकुंभ 2025 में 40 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालु शामिल होंगे।

More News

    Read more about: mahakumbh prayagraj airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+