Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चंडीगढ़ के पैरानॉर्मल साइट्स, जहां इंसानों का जाना मना है!

चंडीगढ़ के पैरानॉर्मल साइट्स, जहां इंसानों का जाना मना है!

चंडीगढ़ के चुनिंदा पैरानॉर्मल साइट्स, जहां रूहानी ताकतों का है कब्जा। Chandigarh where signs of negative energy have been found.

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़, एक शानदार शहर है। जिसकी गिनती देश के सबसे नियोजित शहरों में होती है। अपनी शहरी चकाचौंध व खूबसूरती के लिए यह शहर दुनिया भर में जाना जाता है। लेकिन शायद बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि यह आधुनिक शहर भी रूहानी ताकतों का गढ़ है।
इस लेख के माध्यम से आज हम आपको चंडीगढ़ के उन चुनिंदा जगहों से रूबरू कराएंगे जहां नेगेटिव एनर्जी होने के संकेत पाए गए हैं। जहां कई लोगों ने पैरानॉर्मल अनुभवों का सामना किया है। जिनमें जाने माने अस्पताल से लेकर हॉस्टल भी शामिल हैं।

सेक्टर 16 का हॉन्टेड हाउस

सेक्टर 16 का हॉन्टेड हाउस

चंडीगढ़ में प्रेतवाधित स्थानों की बात आते ही सबसे पहला नाम सेक्टर 16 के हॉन्टेड हाउस का आता है। इस भूतिया स्थान से कई रहस्यमयी कहानियां जुड़ी हुई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां किसी छात्र की आत्मा भटकती है। जिसने कुछ सालों पहले यहां आत्महत्या की थी। इसके अलावा लोगों ने यहां अलग-अलग आत्माओं को भी देखा है। इसलिए यह जगह शहर के सबसे प्रेतवाधित स्थानों में गिनी जाती है। जहां जल्दी से कोई नहीं भटकता।आखिर क्या है तिलस्मी शक्तियों से भरे इस रहस्यमयी गांव की हकीकत

कसौली ग्रेवयार्ड

कसौली ग्रेवयार्ड

चंडीगढ़ से शिमला जाने के रास्ते पर पड़ने वाला कसौली कब्रिस्तान चुनिंदा प्रेतवाधित स्थानों में गिना जाता है। यहां पैरानॉर्मल एक्टिविटी को आसानी से महसूस किया जा सकता है। इस कब्रिस्तान से कई डरावनी कहानियां जुड़ी हुई हैं।

सेक्टर 16 का भूतिया ब्रिज

सेक्टर 16 का भूतिया ब्रिज

सेक्टर 16 में जनरल अस्पताल के रास्ते पर स्थित इस पुल की गिनती चुनिंदा प्रेतवाधित स्थानों में होती है। जानकारों का मानना है कि यहां किसी लड़की की आत्मा सफेद लिबास में घूमती नजर आती है। इसलिए यहां रात के वक्त कोई गलती से नहीं भटकता। पैरानॉर्मल अनुभवों के कारण इस पुल को अब हॉन्टेड ब्रिज के नाम से जाना जाता है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां रात के वक्त लड़की हाथ में लालटेन लिए हुए दिखाई देती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह लड़की एक डॉक्टर थी जिसकी मौत 20 साल पहले एक एक्सीडेंट में हो गई थी। जिससे बाद से उसकी रूह इस पुल पर भटकती है।अद्भुत : समूचे पर्वत को तराश कर बनाया गया विशाल मंदिर

सावित्री बाईफूले हॉस्टल

सावित्री बाईफूले हॉस्टल

यह शहर में बडे़ हॉस्टल्स में गिना जाता है। लेकिन यहां रहने वाले छात्रों का दावा है कि यहां कोई सर कटा भूत रहता है। जो अकसर कमरों की खिड़कियों व गैलरी में नजर आता है। इस विषय को लेकर छात्रों ने कई बार हॉस्टल प्रशासन को भी सूचित किया , लेकिन सर कटे भूत का यहां दिखना एक राज ही बना हुआ है। जिसका सामना कई छात्र कर चुके हैं। बहुतों ने तो डरकर यह हॉस्टल ही छोड़ दिया है।
अद्भुत : इसलिए यह जगह बनी 'राम तेरी गंगा मैली' की शूटिंग लोकेशन

पीजीआई चंडीगढ़

पीजीआई चंडीगढ़

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च(पीजीआई) शहर का एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज है। बहुत लोग इस बात से अबतक बेखबर हैं कि यह मेडिकल कॉलेज भी चुनिंदा प्रेतवाधित स्थानों में गिना जाता है। मेडिकल कॉलेज के कई कमरों में बड़ी संख्या में गर्भपात भ्रूणों को जार में इकट्ठा कर रखा गया है। जो रात में इस जगह को काफी डरावना बना देता है।

जानकारों का मानना है कि यह जगह नकारात्मक ऊर्जा से भरी हुई है। जहां बीच-बीच में अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं।इस स्थान से जुड़ा है भगवान कृष्ण की मृत्यु का बड़ा राज

चंड़ीगढ़ रेलवे गेस्टहाऊस

चंड़ीगढ़ रेलवे गेस्टहाऊस

कोई सोच भी नहीं सकता है कि कोई बड़ी आबादी वाला इलाका भी प्रेतवाधित हो सकता है। चंडीगढ़ रेलवे गेस्ट हाउस एक कमरा हॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया गया है। कहा जाता है इस कमरे में कोई बुरी आत्मा का साया है।

जब भी कोई इस रूम में रहने आता है उसका सामना इस आत्मा से जरूर होता है। जब कोई नहाने के लिए बाथरूम में जाता है वो आत्मा झांकते हुए नजर आती है। इसलिए यह रूम ज्यादातर समय बंद ही रहता है।

हटिंग सती

हटिंग सती

सेक्टर 39 में स्थित है एक मंदिर हंटिंग सती के नाम से जाना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर उस महिला की याद में बनवाया गया है जो सती हो गई थी। ऐसा माना जाता है कि जब भी कोई यहां खड़ी प्रतिमा के सामने झुककर प्राथना करता है सती की आत्मा उस इंसान पर हावी हो जाती है। इस बात में कितनी हकीकत है इस विषय में सटीक कुछ नहीं कहा जा सकता है।रहस्य : दिन की रोशनी से जुड़ा भोलेनाथ के मंदिर का बड़ा रहस्य

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+