Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना के मुख्य आकर्षण जहाँ एक ट्रेवल को ज़रूर जाना चाहिए

पटना के मुख्य आकर्षण जहाँ एक ट्रेवल को ज़रूर जाना चाहिए

By Khushnuma

बिहार की राजधानी पटना कभी पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था, यह शहर पुरातन शहरों में से एक है। जिसने इतिहास के हर उतार चढ़ाव को देखा है। इस शहर के कूंचे कूंचे में इतिहास की महक आती है। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं या इतिहास के बारे में जानना आपकी रोमांचक आदत है तो यह शहर एक डैम परफेक्ट है आपके लिए।

गंगा नदी के तट पर बेस इस शहर में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ ख़ास है जो एक पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर सकता है। आप यहाँ आकर वैशाली, केसरिया और बोधगया आदि तीर्थ स्थलों का भी दर्शन कर सकते हैं। यहाँ बहुत से ऐसे आकर्षण हैं जहाँ पहुंचकर आप बेहद सुकून का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। तो दोस्तों देर किस बात की निकल पड़िये बिहार की राजधानी पटना उर्फ़ पाटलिपुत्र की सैर पर।
क्लियरट्रिप कूपन्स: फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 1000 की छूट

गोलघर

गोलघर

1786 में जब आकाल पड़ा तब इसका निर्माण किया गया था। यह अनाज को एकत्र व पुनः परिभाषित करने का गोलघर है। जहाँ हर साल हज़ारों की संख्या में पर्यटक आते हैं और इसकी अनोखी पहल को देख खुश होते हैं। आप भी अगर पटना में हैं तो यहाँ अवश्य जाएँ।
Photo Courtesy: Shivamsetu

गांधी सेतु ब्रिज

गांधी सेतु ब्रिज

यह ब्रिज पटना के मुख्य आकर्षणों में से एक है। जो गंगा नदी के आरपार बना हुआ है। गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बिहार की राजधानी पटना शहर बसा और यह ब्रिज पटना को दूसरी छोर से जोड़ता है। आप यहाँ आकर गंगा के खूबसूरत नज़ारों का आंनद उठा सकते हैं।
Photo Courtesy: Glabb

तख़्त श्री हरमंदिर साहिब

तख़्त श्री हरमंदिर साहिब

सिखों के दसवें गुरु 'गुरु गोविन्द' जी की स्मृति में इस गुरुद्वारे का निर्माण किया गया था। आज यह पटना के आकर्षणों में से एक है। इसे महाराजा रणजीत सिंह से बनवाया था। अगर आप पटना आने की सोच रहे हैं तो यहांँ आना मत भूलियेगा, क्यूंकि यहाँ का वातावरण आपको बेहद पसंद आएगा।
Photo Courtesy: Shivamsetu

खुदाबख़्श ओरिएंटल लाइब्रेरी

खुदाबख़्श ओरिएंटल लाइब्रेरी

सं 1900 में बनाई गई यह लाइब्रेरी ऐतिहासिक विरासतों में से एक है जो पटना के आकर्षणों में चार चाँद लगा देती है। अगर आप इस लाइब्रेरी में आकर कुछ पल बिताएंगे तो यहाँ के शांत वातावरण में आप डूब जाएंगे। साथ ही अनेकों पुस्तकों का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
Photo Courtesy: en.wikipedia.org

महावीर मंदिर

महावीर मंदिर

भगवान हनुमान को समर्पित यह मंदिर पटना के आकर्षणों में से एक है, जहाँ हर साल हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और उत्तर भारत के सबसे अधिक दर्शन किये जाने वाले मंदिरों में से दूसरे नंबर पे इसे माना जाता है, जहाँ भक्त भगवान हनुमान के दर्शन को लम्बी कतार में खड़े नज़र आते हैं। आप पटना आकर इस तीर्थ स्थल की भी सैर कर सकते हैं और यहाँ की भक्ति में डूब सकते हैं।
Photo Courtesy: commons.wikimedia.org

पाटन देवी

पाटन देवी

प्राचीन में इष्टदेव के नाम से जाना जाने वाला सबसे पवित्र स्थलों में से एक पटना का यह मंदिर देवी दुर्गा का निवास स्थान माना जाता है। यह पाटन देवी मंदिर गंगा नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर में मूर्तियां काले पत्थरों की बनी हुई हैं।
Photo Courtesy: commons.wikimedia.org

पटना चिडि़याघर

पटना चिडि़याघर

संजय गांधी के नाम से जाना जाने वाला यह उद्यान पटना के मुख्य आकर्षणों में से एक है। जहाँ आप लुप्त प्रजातियों को आसानी से देख सकते हैं। यहाँ आप चीता, तेंदुआ, क्लाउडिड तेंदुआ, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, हाथी, हिमालयी काला भालू आदि को देख सकते हैं। काले भालू की यहाँ 110 प्रजातियां और 800 जानवरों को देख सकते हैं।
Photo Courtesy: en.wikipedia.org

पटना संग्रहालय

पटना संग्रहालय

यह संग्राहलय राज्य संग्राहलय है जिसे पटना के लोग जादूघर के नाम से सम्बोधित करते हैं। इस संग्राहलय में कुछ बेहद ख़ास वस्तुएं हैं जिन्हें आप जा के देख सकते हैं, जो पुरातन से जुडी हुई हैं। साथ ही आप यहाँ गौतम बुद्ध के अवशेष देख सकते हैं।
Photo Courtesy: commons.wikimedia.org

बिहार शरीफ

बिहार शरीफ

सूफी संत सैयद इब्राहिम मलिक मक़बरा इसी स्थान पर है। यह मक़बरा एक पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ है। इस गुम्बद के अंदर तक़रीबन 600 कब्रें और हैं जो सूफी संत के रिश्तेदारों की हैं।
Photo Courtesy: commons.wikimedia.org

कुम्हरार

कुम्हरार

कुम्हरार पटना रेलवे स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर यह मशहूर प्राचीन अवशेषों का स्थान है। यहाँ पुरातन काल के अनेकों अवशेष देखने को मिलते हैं।
Photo Courtesy: commons.wikimedia.org

शहीद स्मारक

शहीद स्मारक

भारत छोड़ आंदोलन में अपने प्राणों को निछावर करने वाले उन वीरों की यहाँ आदमकद प्रतिमाएं हैं जो देश के लिए शहीद हो गए थे। यह उन वीरों को सम्मान देने के लिए बनाया गया है।
Photo Courtesy: en.wikipedia.org

मनेर शरीफ

मनेर शरीफ

मनेर शरीफ सूफी संतों मखदमू यहया मनेरी और मखदमू शाह दौलत के मकबरों के लिए प्रसिद्घ है। पटना में इन मकबरों को बड़ी दरगाह और छोटी दरगाह कहा जता है। यह ख़ास कर अपने लड्डुओं के लिए जानी जाती हैं, जिनके बारे में कहा जता है कि इन लड्डुओं को बनाने में सोने-चांदी के पानी का इस्तेमाल किया जाता है।
Photo Courtesy: commons.wikimedia.org

श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र

श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र

फन साइंस गैलरी, पोपुलर साइंस गैलरी, विश्वरूपा, 3डी शो, महासागर, जुरासिक पार्क और इवोल्युशन आदि इस केंद्र के मुख्य आकर्षण हैं। जहाँ बच्चे आकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यहाँ विज्ञान को आकर्षण बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की गई है जिससे बच्चे इसमें रूचि लें।
Photo Courtesy: en.wikipedia.org

पटना कैसे जाएँ

पटना कैसे जाएँ

वायु मार्ग द्वारा- पटना में एक हवाई अड्डा है जो प्रत्येक शहरों से जुड़ा हुआ है। अगर आप पटना हवाई यात्रा द्वारा आने की सोच रहे हैं तो यहाँ आसानी से आया जाया जा सकता है। यहाँ से पटना के लिए बहुत टैक्सियां उपलब्ध रहती हैं।

रेल मार्ग द्वारा- पाटलिपुत्र जंक्शन अच्छी तरह से हर शहरों से जुड़ा हुआ है। जहाँ ट्रेन द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग द्वारा- सड़क मार्ग द्वारा आप पटना कैसे पहुंचे इसके लिए बस एक क्लिक करें और जाने हर जानकारी।
Photo Courtesy: Heax18

पटना में कहाँ ठहरें

पटना में कहाँ ठहरें

अगर आप पटना जा रहे हैं और आपका कोई रिश्तेदार नहीं रहता पटना में या आप अलग कहीं रुकना चाहते हैं तो बस एक क्लिक में जाने पटना के हर तरह के होटल्स के बारे में।
Photo Courtesy: Manoj nav

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+