Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अपने अंदर बसे एडवेंचर गोड को खुश करने के लिए उसे कराइये स्पीति की सैर

अपने अंदर बसे एडवेंचर गोड को खुश करने के लिए उसे कराइये स्पीति की सैर

By Staff

ये मानव व्यवहार है कि वो कुछ अलग करे और अपने जानने वालों के बीच अपनी एक ख़ास धाक जमाये। सबसे अलग और सबसे अनूठा करने के लिए आज हर एक व्यक्ति के पास बहुत सारे विकल्प हैं लेकिन इन सभी विकल्पों में यात्रा या ट्रेवल को एक विशेष मुकाम दिया जाता है। अब शायद इसे पढ़ने के बाद आप सोचें कैसे ? तो आपको बता दें कि आज यात्रा में कई ऐसे विकल्प है जो आपके अंदर मौजूद रोमांच के देवता को जगाकर आपको कुछ अलग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। तो आपके अंदर के इसी रोमांच के देवता को जगाने के लिए आज हम आपको बताएंगे स्पीति के बारे में

दिल के मज़बूत हो तो स्पीति जाइये

स्पीति हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग में एक दूरस्थ हिमालय की घाटी है। अगर स्पीति के शाब्दिक अर्थ को देखें तो इसका मतलब होता है 'बीच की जगह', अत्याधिक ऊंचाई और तिब्बत तथा भारत के बीच पड़ने के कारण इसे ये नाम दिया गया है । यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण हमेशा से ही देसी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हुए आई है और आज ये भारत का एक लोकप्रिय गंतव्य है।

दिल के मज़बूत हो तो स्पीति जाइये

जहां एक तरफ स्पीति की सुंदरता मन को मोह लेने वाली है तो वहीँ दूसरी ओर आपको यहां कई सारे बौद्ध मठ भी देखने को मिलेंगे जो अपनी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। आपको शायद जानकार आश्चर्य हो भोटी भाषा के अलावा इंग्लिश बोलने वाला स्पीति भारत का वो हिस्सा है जहाँ देश की सब से कम आबादी वास करती है।

रोमांच के शौकीनों का मक्का
जी हाँ स्पीति उन्हें लिए है जो हमेशा से ही ये चाहते हैं कि वो जीवन में कुछ विशेष करें। आप यहां माउंट बाइकिंग, ट्रैकिंग, माउंटेन क्लाइम्बिंग और याक सफारी का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कि वर्त्तमान में ये स्थान बॉलीवुड की भी पसंद बनता जा रहा है और लगातार यहां कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो रही है। गौरतलब है कि जॉन अब्राहम और उदिता गोस्वामी अभिनीत बॉलीवुड मूवी "पाप" यहां शूट हुई प्रमुख फ़िल्म थी।

कैसे जाएं स्पीति
भुन्टर स्पीति के लिए निकटतम हवाई अड्डा है, जो नई दिल्ली और शिमला जैसे प्रमुख शहरों से जुड़ा है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भुन्टर एयर बेस के लिए दिल्ली से जोड़ने वाली उड़ानों का लाभ ले सकते हैं। स्पीति से निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिन्द्रनगर रेलवे स्टेशन है, जो एक छोटी लाइन का रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा, स्पीति से चंडीगढ़ और शिमला पास के प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं, जो भारत के प्रमुख शहरों से जुड़े हैं।

यात्रियों को रेलवे स्टेशन से स्पीति के लिये टैक्सियों और कैब का लाभ आसानी से ले सकते हैं। सड़क से स्पीति राष्ट्रीय राजमार्ग-21 के माध्यम से पहुँचा जा सकता है। स्पीति तक रोहतांग दर्रा और कुंजम पास दोनों से पहुँचा जा सकता है।

पढ़ें - सत्य और अहिंसा पर चलने का पाठ पढ़ाते हैं भारत के ये बौद्ध मठ

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+