Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली वालों आगरा जयपुर तो बहुत घूम लिया, अब घूमे ये ख़ास जगहें

दिल्ली वालों आगरा जयपुर तो बहुत घूम लिया, अब घूमे ये ख़ास जगहें

छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली के आसपास मनाएं छुट्टियाँ लेकिन ऑफबीट जगहों पर

जब भी आप दिल्ली के आसपास घूमने की सोचते हैं, तो लोग आपको चंडीगढ़, आगरा, जयपुर जाने का सजेशन देने लगते हैं। ये बात हम सभी जानते हैं कि, ये जगह पर्यटकों के बीच बेहद प्रसिद्ध है,मौसम कोई भी हो, लेकिन पर्यटकों का जमावड़ा हमेशा ही रहता है। ऐसे में छुट्टियां कहां मनाये, तो जनाब छुट्टियां मनाएं दिल्ली के पास स्थित कुछ ऑफ बीट डेस्टिनेशन पर, जहां ना पर्यटकों की भीड़ ना ही महंगाई।

जी हां दिल्ली के आसपास स्थित कुछ बेहद ही खूबसूरत ऑफबीट डेस्टिनेशन पर पर्यटकों की कम भीड़ के चलते आप यहां सस्ते में अपनी छुट्टियां निपटा सकते हैं, तो बिना देरी किये जानते हैं, दिल्ली के आसपास स्थित कुछ ऑफ़बीट डेस्टिनेशन

तीर्थन घाटी

तीर्थन घाटी

तीर्थन घाटी हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक है। ये जगह प्राकृतिक सौंदर्य और कई पर्यटन स्‍थलों से भरी है। तीरथन घाटी बड़ी संख्‍या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। हिमालय नेशनल पार्क से ये घाटी लगभग 3 किमी दूर स्थित है। तीर्थान घाटी एडवेंचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस घाटी के आसपास कई खूबसूरत गांव भी हैं जहां आप प्राकृतिक छटाओं का मज़ा ले सकते हैं। साथ ही यह जगह मेडीटेशन करने के लिए एकदम परफेक्ट है।यहां आकर आपको एक असीम शांति का एहसास होगा।

दिल्ली से तीर्थन घाटी की दूरी-500 किमी Pc:Ankitwadhwa10

ओरछा

ओरछा

मध्य प्रदेश के बुन्देल खंड क्षेत्र में स्थित ओरछा अपने भव्य मंदिरों, महलों और किलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। कभी ओरछा राजा बीरसिंह देव के काल में बुंदेलखण्ड की राजधानी हुआ करता था। वास्तुकला के प्रतीक, बुंदेलखन्ड राज्य के महल, किले, पवित्र भव्य मंदिर तथा इस राज्य के संस्कृति से जुड़ी प्रतिमा, चित्रकला आदि से आप खुद को यहाँ जुड़ा हुआ सा महसूस करेंगे।
दिल्ली से ओरछा की दूरी-476किमीPc:Dennis Jarvis

खजियार

खजियार

खजियार 'मिनी स्विट्ज़रलैंड' व 'मिनी गुलमर्ग' के नाम से जाना जाता है। यहाँ प्रकृति पूरे शबाब पर दिखाई देती है। यहाँ एक तश्तरीनुमा झील है,जो 1.5 किलोमीटर लम्बी है। सर्दियों में खजिहार जब बर्फ का दुशाला ओढ़ता है, तो यहाँ की खूबसूरती सैलानियों पर गजब ढहाने लगती है। यहाँ झील किनारे पहाड़ी शैली में बना एक मंदिर भी है, जिसमे नाग देवता की प्रतिमा स्थापित है। खजिहार में ठहरने के लिए डाक बंगले व रेस्ट हाउस भी हैं जहाँ कोई भी ठहर सकता है। यह पर्यटक स्थल छोटा भले ही है लेकिन लोकप्रियता में बड़े-बड़े हिल स्टेशनों से कम नहीं है।

दिल्ली से खजियार की दूरी- 590 किमीPc:Wittystef

ग्वालियर

ग्वालियर

मध्यप्रदेश की पर्यटन राजधानी के नाम से विख्यात ग्वालियर मध्य प्रदेश राज्य का चौथा बड़ा शहर है। यह एक ऐतिहासिक शहर है जो अपने मंदिरों, प्राचीन महलों और करामाती स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है जो किसी भी यात्री को पुराने ज़माने में ले जाते हैं। ग्वालियर को हिन्द के किले के हार का मोती कहा जाता है। ग्वालियर साहित्य,संगीत,काव्य,चित्रकला,शिल्प,हस्तकला आदि सभी में यह नगर सर्वोपरी रहा है। पर्यटक ग्वालियर में ग्वालियर किला,जय विलास महल फूल बाग़, सूरज कुंड, हाथी पूल, मान मंदिर महल, जय विलास महल आदि देख सकते हैं।

दिल्ली से ग्वालियर की दूरी- 342किमीPc:Dan

करौली

करौली

राजस्थान में स्थित करौली एक धार्मिक और ऐतिहासिक क्षेत्र हैं,यह करीबन 300 मन्दिरों का घर है। राजस्थान का ये जिला अपनी लाल पत्थर वास्तुकला के लिए जाना जाता है साथ ही इस शहर में सिटी पैलेस, तिमांगढ़ किला, कैला देवी मंदिर, मदन मोहन जी मंदिर इस शहर को वास्तुकला और पर्यटन दोनों की दृष्टी से महत्त्वपूर्ण बनाते हैं। आज भी यहाँ स्थित सिटी पैलेस को क्षेत्र की समृद्ध विरासत का एक प्रतीक माना जाता है।
दिल्ली से करौली की दूरी-345 किमीPc:Pratyk321

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+