Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बनारस में रंगभरी एकादशी के दिन कैसे खेली गयी जलती चिताओं की राख से मसान होली? देखिए झलकियां

बनारस में रंगभरी एकादशी के दिन कैसे खेली गयी जलती चिताओं की राख से मसान होली? देखिए झलकियां

देशभर में होली पर धमाल शुरू हो चुका है। मथुरा, बरसाना और गोकुल में जहां लड्डूमार होली, लट्ठमार होली और फूलों की होली बड़े ही धूमधाम से खेली जा रही है। वहीं दूसरी ओर 10 मार्च को रंगभरी एकादशी के दिन बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस में माता गौरा का गौना हुआ। इसके साथ ही खेली गयी मसान होली। सोमवार को बनारस के हरिश्चंद्र घाट पर मसान होली खेली गयी जिसमें साधु-सन्यासी से लेकर आम लोगों ने भी हिस्सा लिया।

कोई मां पार्वती तो किसी ने भगवान शिव का स्वरूप धारण किया। जलती चिताओं की राख से जब मसान होली की शुरुआत हुई और वह नजारा जिसने भी देखा वह कुछ पलों के लिए बस ठहरकर उसे देखता ही रह गया।

varanasi vishwanath temple holi

हम आपके लिए बनारस के हरिश्चंद्र घाट पर खेली गयी मसान होली के कुछ चुनिंदा तस्वीरें लेकर आएं हैं -

varanasi masaan holi

1. साधु बाबा ने अपने शरीर पर भी मला और दूसरों को भी लगाई चिता की राख।

masan holi 2025

2. आम लोगों ने हरिश्चंद्र घाट पर जमकर खेला राख से मसान होली।

mata gaura ranbhari ekadashi

3. माता गौरा का गौना - रंगभरी एकादशी के दिन मां पार्वती की तरह सजी एक श्रद्धालु।

lord shiva rangbhari ekadashi

4. वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर मसान होली खेलना शुरू करने से पहले बाबा विश्वनाथ की तरह सजा एक शिवभक्त।

streets of varanasi

5. सिर्फ श्मशान घाट ही नहीं, बल्कि मसान होली की राख से पट गयी वाराणसी की गलियां भी।

masan holi rangbhari ekadashi

6. रंगभरी एकादशी और मसान होली का दोगुना उत्साह।

holi celebration banaras

7. मसान होली में शामिल होने वाला शिवभक्त देसी है या कोई परदेसी...पहचानना हुआ दुश्वार।

lord shiva banaras

8. गले में मुंड माला लटकाए, अपने आराध्य महादेव की तरह सजा शिवभक्त।

gulal at samshan ghat

9. होली श्मशान में मनायी जाए या बनारस की गलियों में...हवा में गुलाल का उड़ना तो बनता है।

sadhu at masaan holi

10. शरीर पर चिता की राख मलने के लिए जलती चिता से राख इकट्ठा करते साधु महाराज।

More News

    Read more about: holi varanasi photo gallery
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+