Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस Weekend जरूर जाएं दिल्ली का कनॉट प्लेस - हिस्सा बनें राहगीरी दिवस का, जाने क्या-क्या होता है वहां!

इस Weekend जरूर जाएं दिल्ली का कनॉट प्लेस - हिस्सा बनें राहगीरी दिवस का, जाने क्या-क्या होता है वहां!

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और रविवार की सुबह खाली हैं तो क्यों न इस रविवार को कुछ ऐसा अनुभव किया जाए तो आपके अगले 1 सप्ताह के लिए रिफ्रेश कर देगा। अगर आप भी रविवार की सुबह का तरोताजगी के साथ स्वागत करना चाहते हैं तो पहुंच जाएं CP यानी कनॉट प्लेस।

हर रविवार की सुबह दिल्ली के कनॉट प्लेस में मनाया जाता है राहगीरी दिवस। यह एक ऐसा कार्यक्रम होता है जिसमें लोगों को घरों के बंद दरवाजों को खोलकर बाहर आने और घूमने-फिरने और एक शानदार तरीके से छुट्टी वाले इस दिन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित करता है।

rahgiri day cannaut place

रविवार की सुबह दिल्ली के कनॉट प्लेस में कई तरह की एक्टिविटिज होती है, जिसमें हर उम्र के लोग शामिल हो सकते हैं। फिर भले वह साइक्लिंग हो, पेंटिंग हो, स्ट्रीट डांसिंग हो या एक्सर्साइज करना ही क्यों न हो। सबसे खास बात है कि जितनी देर कनॉट प्लेस में राहगीरी दिवस का कार्यक्रम चलता है, उतनी देर यहां गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहती है। तो फिर बिना किसी डर और परेशानी के बिंदास सड़कों पर उतरकर आप इन कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं।

क्या-क्या कर सकते हैं?

रविवार की सुबह दिल्ली का कनॉट प्लेस कुछ अलग ही नजर आता है। यहां आप निःशुल्क किराए पर साइकिल लेने वालों की लंबी कतारें देख सकेंगे। पूरे सप्ताह भले ही आपको ऑफिस के दबाव में साइक्लिंग करने का समय न मिलता हो लेकिन रविवार को छुट्टी के दिन तो साइक्लिंग के लिए जा ही सकते हैं...है न। इसके अलावा मंच बनाकर उसके चारों ओर फिटनेस, नृत्य से जुड़ी कई तरह की गतिविधियां होती हैं, जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार हिस्सा ले सकते हैं।

delhi cannaught place

कुछ दूरी पर आपको फुटबॉल खेलते लोग नजर आएंगे, आप चाहें तो उनके साथ ही कदम ताल मिला सकते हैं। इसके अलावा जिम, योगा और भी न जाने कितनी तरह के एक्टिविटिज होते हैं, जिनका आप आसानी से हिस्सा बन सकते हैं। और हां, अगर आप फोटोग्राफी के शौकिन हैं, तो अपना कैमरा साथ में लेकर जरूर जाएं। शानदार स्ट्रीट फोटोग्राफी का मौका कैसे गंवाया जा सकता है।

हर कोई हो सकता है शामिल

कनॉट प्लेस के राहगीरी दिवस का हिस्सा बनने के लिए उम्र की कोई बाधा नहीं होती है। बच्चे से लेकर युवा और वृद्ध हर कोई रविवार को राहगीरी दिवस का हिस्सा बन सकता है। इसमें 3 साल से लेकर 80 साल के बुजुर्गों तक को शामिल होने की छूट दी जाती है। मूल रूप से इस गतिविधि का उद्देश्य लोगों की फिटनेस को बढ़ाना और उन्हें विभिन्न तरह की एक्टिविटी में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। फिट रहना एक अच्छी आदत है और अगर उसे हंसी-खुशी मजाक-मस्ती के साथ किया जाए तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।

raahgiri day delhi

क्या है समय और लोकेशन?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में राहगीरी दिवस का आयोजन हर रविवार को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक होता है। इसमें शामिल होने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। इसकी नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है। ध्यान दें, जब दिल्ली में गर्मी का प्रकोप ज्यादा हो या उमस ज्यादा हो तब राहगीरी दिवस में शामिल होने से बचे। क्योंकि उस समय आपको यहां न तो ज्यादा एक्टिविटी करने को मिलेगी और आप खुद भी जल्दी थक सकते हैं या बीमार पड़ सकते हैं।

More News

    Read more about: delhi travel india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+