इस साल नवरात्रि पर अहमदाबाद में डांडिया और गरबा में हिस्सा लेने का प्लान तो था लेकिन काम की वजह से इस साल नवरात्रि पर गुजरात नहीं जा सकें। दोस्तों संग इस ट्रिप को लेकर आपने कई तरह के प्लान्स भी बनाए होंगे। डांडिया और गरबा की धून पर पूरी रात झूमने का प्लान, ऑथेंटिक गुजराती व्यंजनों को चखना और ढेर सारी फोटो व Reels बनाने का प्लान...।
इससे मायूस होने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली में ऐसे कई लोकेशन हैं, जहां के डांडिया और गरबा नाइट्स में आपको मिलेगी अहमदाबाद वाली वाइव्स। वहीं कुछ दोस्तों का ग्रुप ऐसा भी होता है जो दिल्ली में रहकर ही अहमदाबाद वाली वाइव्स के साथ नवरात्रि को सेलीब्रेट करना चाहते हैं। तो फिर कस कर पकड़ ले अपना डांडिया और तैयार हो जाएं गुजराती चनिया-चोली में दिल्ली की धमाकेदार डांडिया नाइट्स में गरबा के साथ धूम मचाने के लिए। लेकिन जरा रुकिए...पहले टिकट तो बुक कर लिजीए वरना एंट्री कैसे मिलेगी!

हम यहां दिल्ली और NCR में कुछ शानदार डांडिया और गरबा नाइट्स की लोकेशंस के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको अहमदाबाद में होने जैसा ही अनुभव होगा।
1. पैसिफिक डांडिया नाइट्स
कहां : पैसिफिक मॉल, NSP पीतमपुरा
कब : 3 से 5 अक्तूबर 2024
टिकट : ₹594
2. गरबा Dazzle 2024
कब : 6 अक्तूबर, दोपहर 3.30 बजे से
कहां : दिल्ली हाट, पीतमपुरा
टिकट : ₹69 से शुरू

3. डांडिया उत्सव
कब : 11 अक्तूबर, शाम 7.30 बजे से
कहां : द लीला एंबियंस कन्वेंशनल होटल, दिल्ली
टिकट : ₹1000
4. डांडिया नाइट्स
कब : 10 और 11 अक्तूबर 2024
कहां : इम्परफेक्टो दिल्ली NCR, गुरुग्राम
टिकट : ₹499
5. जलसा 8.O - द डांडिया नाइट
कब : 6 अक्तूबर 2024, शाम 6 बजे से
कहां : एमसीडी पार्क, सीपी ब्लॉक, पीतमपुरा, दिल्ली
टिकट : ₹849

6. रिद्मिक (Rhythmic) डांडिया 2024
कब : 9 से 11 अक्तूबर 2024
कहां : द मैनशन होटल एंड बैक्वेट, पीतमपुरा, दिल्ली
टिकट : ₹699
बता दें, यहां दी गयी सभी जानकारी Bookmyshow से मिली जानकारी के आधार पर है और आप इन सभी डांडिया व गरबा नाइट्स के लिए टिकटों की बुकिंग बुक माय शो के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications














