मुरुगन पारा वागामण हिल स्टेशन से लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित है। मुरुगन पारा एक मंदिर है जिसे चट्टानों को काट कर बनाया गया है। यह भगवान मुरुगन को समर्पित है। यह कुरीसुमाला पहाड़ी के पूर्वी भाग में स्थित है। हर साल सैकड़ों श्रद्धालुओं मुरुगन पारा आते हैं। चट्टानों की सुन्दर कटाई के कारण मुरुगन पारा एक पसंदीदा पर्यटक स्थल है।
कुछ लोकप्रिय मतों के अनुसार, ये नक्काशियाँ पाषाण युग की हैं। यह जगह मनुष्य की चट्टानों और पत्थरों जैसी निर्जीव वस्तुओं से कला उभारने के प्रयास का एक जीता - जागता उदाहरण है। जब आप वागामण आयें तो मुरुगन पारा जाना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications