निरार डैम वालपराई से 15 किमी दूर है। यह बाँध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्रोजेक्ट का एक भाग है और इससे कई उद्योगों और मैदानी भागों के घरों को बिजली प्रदान की जाती है। यह बाँध सिंचाई में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इस बाँध से तमिलनाडू और केरल के कुछ भागों में पानी पहुँचाया जाता है।
निरार डैम, शोलायार डैम और अलियार डैम, ये तीन महत्वपूर्ण डैम हैं जो वालपराई और इसके आसपास स्थित है। डैम के पास एक जलप्रपात है जो कोड़ाईकनाल के कास्केड डैम की तरह प्रतीत होता है। निरार डैम और इसका जलाशय हरे भरे जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित है।
यह एक ऐसा विस्तार है जहाँ समय मानो थम सा गया हो और साथ ही ऐसा प्रतीत होगा कि प्राचीनकाल और नवयुग आपस में घुल मिल गए हों। इस डैम के कारण यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता में कोई कमी नहीं आई है बल्कि उसे बढ़ाया ही है। निरार डैम एक ऐसा स्थल है जहाँ आपको अवश्य जाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications