पोन्नूमथुरूथु द्वीप वर्कला से 12 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह एक रोचक, सुंदर पर्यटन बिंदु है और यहां तक क्रूज नाव के द्वारा पहुंचा जा सकता है। पोन्नूमथुरूथु को गोल्डन द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। इस द्वीप में सदियों पुराना शिव - पार्वती मंदिर, जिसे थूरूथु क्षेत्रम ( द्वीप पर मंदिर ) के नाम से भी जाना जाता है, मुख्य आकर्षण है।
पूरा द्वीप मंदिर की ही संपत्ति है। इस द्वीप के नाम के पीछे एक प्रचलित मिथक है। मिथक कुछ इस प्रकार है कि : त्रावणकोर परिवार की रानी अक्सर इस मंदिर में आया करती थीं। और मंदिर में प्रवेश करने से पहले वह अपने सारे गहने उतार कर द्वीप में छुपा दिया करती थी।
इसी कारण इस द्वीप का नाम पोन्नूमथुरूथु पड़ा जिसे स्थानीय भाषा में सोने की बनी हुई द्वीप कहते हैं। नारियल के पेड़ों के बीच यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पवित्र वातावरण को बनाता है। यह राजसी क्षेत्र, आउटिंग्स के लिए बहुत बढि़या जगह है।



Click it and Unblock the Notifications