वर्कला सुंरग 924 फीट लंबी सुरंग है। इस सुंरग का निर्माण 1867 ई. में त्रावणकोर के दीवान टी. महाराव द्वारा किया गया था। इस सुंरग को पूरा होने में कुल 14 साल लग गए थे। यह एक प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट है। इसका निर्माण, अट्टींगल पैलेस के लिए किया गया था। वर्कला सुंरग बनाने का इरादा अंतर्देशीय जलमार्ग था।
सुरंग की संरचना,पर्यटकों को आकर्षित करती है जो कि प्राचीन इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट प्रतीक है। जब भी आप वर्कला जाएं, अपनी पिछली पीढ़ी द्वारा बनाए गए इस अद्भूत स्थल का भ्रमण अवश्य करें। वर्कला सुरंग के आसपास के क्षेत्र में वर्कला लाइट हाउस भी बना हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications