पंडलम् महादेव मंदिर केरल के प्राचीन मंदिरों में से एक है जो अचंकोविल नदी के किनारे स्थित है। पंडलम् शहर में स्थित यह प्राचीन धार्मिक स्थान अडूर से 10 किमी. की दूरी पर स्थित है। प्रमुख रूप से अपने प्राकृतिक जुलूस मार्ग के लिए जाने जाने वाले यह पवित्र स्थान प्रतिवर्ष सैंकडों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
इस मंदिर के प्रमुख देव भगवान शिव हैं। मंदिर के परिसर में भगवान गणेश, माया – एक्षी अम्मा, भगवान अय्यप्पा, नागराजा, भगवान सुब्रमनियन, ब्रम्ह राक्षस और राक्षसों की मूर्तियां हैं। नवंबर और दिसंबर के महीनों के दौरान इस मंदिर में 10 दिन का एक उत्सव मनाया जाता है।
एक झंडे के ध्वजारोहण से उत्सव का प्रारंभ होता है और उत्सव का समापन आरट्टू नाम के समारोह से होता है। नदी के किनारे स्थित पंडलम् महादेव मंदिर यात्रियों के लिए एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है और भक्तों को राहत प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications