Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» बेकल

बेकल - सौम्य पानी के साथ शांतिपूर्ण छुट्टियाँ

38

बेकल एक छोटा शहर है जो अरब सागर के तटीय किनारों पर शांतिपूर्वक स्थित है। यह पल्लिकारे गाँव के भीतर है जो केरल के कासरगोड जिले के अंतर्गत आता है। बेकल का नाम ‘बलिअकुलम’ से उत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है बड़ा महल। स्थानीय मिथकों के अनुसार भूतकाल में यहाँ एक महल स्थित था। बेकल एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है जिसमें कई मुख्य आकर्षण हैं। इस नगर की सुरम्य खूबसूरती उल्लेखनीय है जो संपूर्ण विश्व के पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।

बेकल के आसपास के पर्यटक आकर्षण

बेकल अपने आतिथ्य के लिए भी जाना जाता है। बेकल के स्थानीय निवासियों द्वारा बनाये जाने वाले “पायसम” का स्वाद लेना न भूलें। बेकल में प्रत्येक मंदिर अलग अलग परिवार से संबंधित है एवं प्रत्येक मंदिर एक अलग देवता को समर्पित है।

यदि आप साल के प्रारंभ के महीनों के दौरान यहाँ भ्रमण करते हैं तो आप “थेय्यम प्रदर्शन” में भाग ले सकते हैं। बेकल किले का पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व है। यह बड़े किलों में से एक है एवं इसे भारत सरकार के पुरातात्विक विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है।

इस किले के चारो ओर विशाल समुद्र की मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता के कारण इस किले की अपनी एक चमक है। बेकल किले के अंदर यात्री बंगला है जिसे केरल सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है। भगवान् हनुमान को समर्पित एक मंदिर एवं टीपू सुलतान द्वारा स्थापित एक पुरानी मस्जिद यहाँ के अन्य आकर्षण हैं।

बेकल में एक दर्जन किलों का होना यहाँ के ऐतिहासिक महत्व का एक उदाहरण है।

 

बेकल इसलिए है प्रसिद्ध

बेकल मौसम

घूमने का सही मौसम बेकल

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें बेकल

  • सड़क मार्ग
    बेकल शहर सड़क द्वारा कई जगहों से जुड़ा हुआ है। शहर से आने-जाने के लिए नियमित अंतराल पर बस एवं टैक्सी उपलब्ध हैं। बेकल से मेंगलोर 50 किमी एवं कन्नूर 94 किमी दूर हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    बेकल से निकटतम रेल्वे स्टेशन कासरगोड एवं कानहनगड हैं। दोनों ही बेकल से लगभग 12 किमी दूर हैं। कासरगोड रेल्वे स्टेशन कोज्हिकोड-मेंगलोर-मुंबई मार्ग पर पड़ता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मैंगलोर हवाई अड्डा जो कि बेकल से लगभग 50 किमी दूर है इस छोटे से शहर से सबसे नज़दीक का हवाई अड्डा है। आप मैंगलोर से बेकल की यात्रा टैक्सी से कर सकते हैं। निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कालीकट है जो कि बेकल से 180 किमी दूर है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
17 Jun,Wed
Return On
18 Jun,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
17 Jun,Wed
Check Out
18 Jun,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
17 Jun,Wed
Return On
18 Jun,Thu