समय मिलने पर यात्री मुथोडी फारेस्ट कैम्प देख सकते हैं। इसे भद्रा वन्यजीव अभ्यारण्य का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यह साइट चिकमंगलूर से 32 किमी दूरी पर स्थित है। तानिगबिलू, तक्कावली तथा हेब्बी भद्रा वन्यजीव अभ्यारण्य के अन्य हिस्से हैं।
मुथोडी फारेस्ट कैम्प पहुंचकर आगन्तुकों को विभिन्न प्रजातिओं के पशु जैसे शेर, सांभर, हाथी, चित्तीदार हिरन और गौड़ आदि देखने को मिलेंगे। कुछ पक्षी प्रजातियां भी पर्यटकों को यहां मुथोडी फारेस्ट कैम्प में देखने को मिल जाएंगी। पर्यटक यहां पर वन विभाग द्वारा आयोजित किये जाने वाले कैम्प का हिस्सा भी बन सकते हैं।
यहां रात में रूकने वाले पर्यटकों के लिए टैंट व वुडेन काटेज भी उपलब्ध हैं।



Click it and Unblock the Notifications