Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» दरासुरम

दरासुरम - सर्वोत्कृष्ट (सर्वोत्तम) मंदिरों वाला एक शहर

20

दरासुरम अपने ऐरावतेश्वर मंदिर के लिए जाना जाता है जो इस शहर में स्थित है। दरासुरम, थंजावूर में कुंभकोणम के नज़दीक है जो धार्मिक महत्व वाला एक अन्य शहर है। दरासुरम, तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई से 380 किमी दूर स्थित है। दरासुरम को पहले राजराजापुरम के नाम से जाना जाता था। साल 2001 की जनगणना के अनुसार इस शहर की जनसंख्या 15000 है।

मंदिर वास्तुकला का खज़ाना - दरासुरम और इसके आसपास के पर्यटन स्थल

दरासुरम का मुख्य आकर्षण ऐरावतेश्वर मंदिर है। इसे चोल वंश के राजा, राजराजा चोल । (द्वितीय) ने बनवाया था। इस मंदिर का निर्माण बारहवीं शताब्दी में हुआ था और आज भी यह तमिल मंदिर वास्तुकला के सुनहरे दिनों की याद दिलाता है। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्मारक के रूप में मान्यता दी गई है। ऐरावतेश्वर मंदिर तंजौर से 35 किमी दूर है और तंजौर से यहाँ आसानी से पहुंचा जा सकता है। तंजौर और दरासुरम की मंदिर वास्तुकला एक जैसी ही है, इसका कारण यह है कि दोनों स्थानों में मंदिरों का निर्माण चोल राजाओं द्वारा करवाया गया था।

दरासुरम का मौसम

दरासुरम की जलवायु उष्णकटिबंधीय प्रकार की है इसलिए यहाँ अच्छी खासी धूप होती है। इसके परिणामस्वरूप तापमान आम तौर पर असहनीय होता है। साल के अधिकतर समय, खासकर गर्मियों में, मौसम काफ़ी गर्म और आद्र(नम) होता है। इसलिए दरासुरम आने वाले पर्यटकों को सूती कपडे साथ रखने की सलाह दी जाती है।

दरासुरम कैसे पहुंचे

कुंभकोणम से बस या रेल द्वारा आसानी से दरासुरम पहुंचा जा सकता है। दरासुरम में रेलवे स्टेशन है जहाँ तंजौर और कुंभकोणम से नियमित रूप से रेलगाड़ियाँ आती हैं।

 

दरासुरम इसलिए है प्रसिद्ध

दरासुरम मौसम

घूमने का सही मौसम दरासुरम

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें दरासुरम

  • सड़क मार्ग
    सडक द्वारा दरासुरम आना सबसे आसान और सबसे सस्ता साधन है। कुंभकोणम से दरासुरम तक नियमित रूप से बसें चलती हैं। कुंभकोणम से दरासुरम केवल 30 किमी दूर है अत: यात्री किराया बहुत ही कम है। आप बड़े शहरों जैसे कि सालेम और थंजावूर से भी बसें ले सकते हैं। बस का किराया दूरी पर और यात्रा की श्रेणी पर निर्भर करता है। किराया 200 से 300 रू. के बीच हो सकता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    दरासुरम में रेलवे स्टेशन है और यहाँ रेलगाड़ी द्वारा आना संभव है। हालांकि यह रेलवे स्टेशन बहुत बड़ा नहीं है पर कुंभकोणम और थंजावूर से यहाँ नियमित रेलगाड़ियाँ आती हैं। कुंभकोणम और थंजावूर से चेन्नई, बंगलुरु, त्रिची और मदुरै जाने वाली रेलगाड़ियाँ दरासुरम से होकर गुजरती हैं इसलिए रेलगाड़ी द्वारा यहाँ आना बिल्कुल भी कठिन नहीं है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    दरासुरम के सबसे नज़दीक का हवाईअड्डा त्रिचिनोपोली में है। त्रिचिनोपोली से दरासुरम जाने के लिए आप कैब ले सकते हैं। इसमें लगभग डेढ़ घंटे का समय लगता है। चेन्नई से भी यहाँ आया जा सकता है। चेन्नई तक आप फ्लाईट ले लीजिये और वहां से सडक द्वारा आप दरासुरम आ सकते हैं। सडक द्वारा चेन्नई से दरासुरम आने में साढ़े पांच घंटों का समय लगता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Jun,Fri
Return On
20 Jun,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Jun,Fri
Check Out
20 Jun,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Jun,Fri
Return On
20 Jun,Sat