फिरोजपुर, पंजाब के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है जो सतलज नदी के किनारे पर स्थित है। इस शहर को तुगलक वंश के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक के द्वारा स्थापित किया गया था। ऐसा माना जाता है कि इस जगह का नाम भट्टी कबीले के मुखिया - फिरोज खान के नाम पर रखा गया है। फिरोजपुर न केवल ऐतिहासिक स्मारकों का शहर है बल्कि यहां कई धार्मिक स्थल और प्राकृतिक आकर्षण भी है।
फिरोजपुर और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्थल
फिरोजपुर में कई आकर्षण है जो पर्यटकों को अपनी ओर लुभाते है और पूरे शहर में फैले हुए है। यहां के प्रमुख स्थलों में से जैन मंदिर, पोथीमाला और गुरूद्वारा गुरूसार आदि शामिल है। यह शहर, भारत - पाक सीमा पर स्थित है जिसने एंग्लो - सिक्ख युद्ध और ब्रिटिश राज के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यहां कई अन्य संग्रहालय और स्मारक है जो शहर के बारे में ऐतिहासिक दृष्टिकोण प्रदान करते है।
एंग्लो - सिक्ख युद्ध मेमोरियल, साराग्रही मेमोरियल, राष्ट्रीय शहीद स्मारक और बारकी स्मारक का उल्लेख करना भी आवश्यक है। इसके अलावा, पर्यटक यहां आकर हरि के पक्षी बिहार की सैर भी कर सकते है जो फिरोजपुर से 90 किमी. और गुरूहारसहाई पर पोथीमाला से 55 किमी. और फाजिका के हनुमान मंदिर से 40 किमी. की दूरी पर स्थित है।
फिरोजपुर कैसे पहुंचे
फिरोजपुर का नजदीकी हवाई अड्डा अमृतसर में स्थित है जो यहां से लगभग 119 किमी. की दूरी पर स्थित है। पर्यटक इस हवाई अड्डे से फिरोजपुर तक पहुंचने के लिए एक या टैक्सी को हॉयर कर सकते है। इसके अलावा, यह शहर रेल मार्ग और सड़क मार्ग द्वारा भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हे।
फिरोजपुर की सैर का सबसे अच्छा मौसम
फिरोजपुर की सैर का सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से दिसम्बर के महीने के बीच का होता है।



Click it and Unblock the Notifications