Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» जयंतिया हिल्स

जयंतिया हिल्स पर्यटन - लहराती पहाड़ियां और विहंगम प्राकृतिक दृश्य

31

जयंतिया हिल्स अपनी पहाड़ियों और घाटियों के अद्भुत सौंदर्य के लिए जाना जाता है। ढेरों पहाड़ियों के साथ-साथ यहां घुमावदार नदियों की भी कोई कमी नहीं है। जयंतिया हिल्स पर्यटन न सिर्फ अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि इसका ऐतिहासिक महत्व होने के साथ-साथ वर्तमान के बांग्लादेश से भी इसका गहरा संबंध है।

यहां के जयंतिया राजा अपने राज्य की राजधानी जयंतियापुर में रहते थे, जो कि वर्तमान में बांग्लादेश में है। उन्होंने इस पहाड़ी पर बसे एक छोटे से गांव नारतियांग को अपना ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया। इससे न सिर्फ आवागमन बढ़ा, बल्कि सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूती मिली। दो जिले, अर्थात पश्चिमी जयंतिया हिल्स और पूर्वी जयंतिया हिल्स को मिला कर जयंतिया हिल्स के नाम से जाता है।

पश्चिमी जयंतिया हिल्स का जिला मुख्यालय जोवाई है, वहीं पूर्वी जयंतिया हिल्स का जिला मुख्यालय खलीहरियत है। नारतियांग जयंतिया हिल्स पर्यटन का एक अहम हिस्सा है। यहां के एक खास क्षेत्र में एकाश्म (पत्थरों का स्तंभ) का सबसे बड़ा संकलन है। साथ ही नारतियांग का दुर्गा मंदिर भी इस क्षेत्र का एक प्रमुख आकर्षण है।

कैसे पहुंचे

शिलांग से जोवाई करीब 65 किमी है, जिसे तय करने में 2 घंटे का समय लगता है। जयंतिया हिल्स में सड़क मार्ग ही आवागमन का सबसे सशक्त जरिया है। जयंतिया हिल्स के विभिन्न पर्यटन स्थल घूमने वाले पर्यटक जोवाई में बेस कैंप लगाते हैं।

जयंतिया हिल्स का मौसम

बरसात के समय में जयंतिया हिल्स में भारी बारिश होती है। यहां ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती है और ठंड के समय आसमान में घने बादल छाए रहते हैं। जयंतिया हिल्स घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मी का होता है, जब यहां सबसे कम वर्षा होती है।

 

जयंतिया हिल्स इसलिए है प्रसिद्ध

जयंतिया हिल्स मौसम

घूमने का सही मौसम जयंतिया हिल्स

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें जयंतिया हिल्स

  • सड़क मार्ग
    शिलांग को त्रिपुरा और असम के कुछ हिस्सों से जोड़ने वाला एनएच 44 जयंतिया हिल्स होते हुए जाता है। यानी कि यह नेशनल हाईवे इन दो जिलों के सभी पर्यटन स्थलों के लिए जीनन रेखा का काम करता है। आपको शिलांग से जयंतिया हिल्स के हर हिस्से के लिए परिवहन सेवा में कोई परेशानी नहीं आएगी। इसके लिए आप स्थानीय बस का सहारा ले सकते हैं। आप चाहें तो टैक्सी भी बुक करा सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    मेघालय में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। ऐसे में गुवाहाटी का रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। रेलवे स्टेशन से आप सीधे शिलांग पहुंच सकते हैं। शिलांग से जयंतिया हिल्स के हर जगह के लिए नियमित बस व टैक्सी चलती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    जयंतिया हिल्स का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट उमरोई में है। चूंकि फिलहाल यह एयरपोर्ट बंद है, इसलिए हवाई मार्ग से जयंतिया हिल्स जाने के लिए गुवाहाटी स्थित गोपीनाथ बोरडोलोई एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ेगा। यहां से आपको शिलांग जाना होगा और फिर उसके बाद जोवाई या खलीहरियत जाना होगा।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
25 Jul,Sat
Return On
26 Jul,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
25 Jul,Sat
Check Out
26 Jul,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
25 Jul,Sat
Return On
26 Jul,Sun