तिरुवनिकुलम महादेव मंदिर एर्नाकुलम जिले में कालाडी के पास, अलुवा के दक्षिण में स्थित है। यहाँ मुख्य देवता के रूप में जिनकी पूजा की जाती है वो हैं- भगवान शिव और शिव की पत्नी देवी पार्वती के लिए एक अलग मन्दिर समर्पित है।
मंदिर में भगवान गणेश, भगवान अयप्पा और भगवान विष्णु के छोटे मंदिर हैं। गर्भगृह एक वर्ष में बारह दिनों के लिए ही खुलता है, यह पार्वती श्रिकोली के रूप में जाना जाता है। बहुत सारे भक्त तिरुवतिरा त्योहार के दौरान इस मंदिर में आते हैं और इस समय के दौरान गर्भगृह पूजा और प्रार्थना के लिए खोल दिया जाता है। यह बारह दिन भक्तों द्वारा बहुत शुभ माने जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications