Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कन्‍नूर » आकर्षण » अरक्‍कल केट्टू

अरक्‍कल केट्टू, कन्‍नूर

84

अरक्‍कल केट्टू, एक महल है जो वर्तमान में एक संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया है। यह महल पर्यटकों को अपने शाही इतिहास और कलाकृतियों के कारण काफी आकर्षित करता है। कन्‍नूर शहर से कुछ किमी. की दूरी पर स्थित यह महल मोपिला खाड़ी के निकट स्थित है। कुछ सदियों पहले, यह महल एरक्‍कल अली राजा ( एक मुस्लिम शाही परिवार ) का राजघराना हुआ करता था, यह राजा कन्‍नूर और लक्षद्वीप द्वीप के तत्‍कालीन शासक थे।

यह महल, लकड़ी का विशेष आकृति वाला दिलचस्‍प टुकड़ा है और इसमें लैटराइट पत्‍थर का भी उम्‍दा काम है जो केरल और क्‍लासिक अंग्रेजी शैली दोनो को दर्शाता है। मंदिर की विशाल संरचना में एक बड़ा सा आंगन, कई स्‍वतंत्र इकाईयों, मस्जिदों, लंबे बरामदों, दरबार के लिए हॉल, लकड़ी की फर्श और रंग - बिरंगी खिड़कियां भी शामिल हैं।

अरक्‍कल केट्टू के दरबार हॉल का पुनर्निर्मित किया गया है और केरल सरकार ने इसे एक संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया है। हालांकि, महल का परिसर अभी भी एरक्‍कल परिवार ट्रस्‍ट के स्‍वामित्‍व में ही है जो यहां आने वाले आगंतुकों से मामूली सा प्रवेश शुल्‍क लेते हैं। इस महल के संग्रहालय में शाही खानदान के सामानों का उत्‍कृष्‍ट संग्रह है जिनमें परिवार के चित्र, पुराने पयाथम्‍य यानि भोजन व अनाज संग्रह करने वाले बक्‍से और पवित्र शाही कुरान भी शामिल है जिन्‍हे राजपरिवार के द्वारा प्रयोग में लाया जाता था। इन सामानों में पुराना टेलीफोन, तलवार, कांस्‍य और चांदी के बड़े खंजर, रॉयल फर्नीचर और टेलीस्‍कोप आदि भी शामिल हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed