Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» कसौली

कसौली – औपनिवेशिक आकर्षण का एक हिल स्टेशन

27

कसौली हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। समुद्र सतह से लगभग 1800 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस स्थान का वर्णन भारतीय महाकाव्य रामायण में किया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार संजीवनी पहाड़ी से लौटते समय हिंदू भगवान हनुमान ने इस जगह पर कदम रखा था।

इस स्थान का नाम पर्वत की एक धारा के नाम पर पड़ा जो जबली और कसौली के बीच से बहती है और जिसे कौसल्या कहा जाता है। 19 वीं शताब्दी में कसौली गोरखा राज्य का महत्वपूर्ण भाग बन गया। बाद में ब्रिटिश लोगों द्वारा इस जगह को प्रमुख बटालियन शहर में बदल दिया गया

यह वही स्थान है जहाँ स्थानीय लोगों सहित कई भारतीय ब्रिटिश सेना में शामिल हुए। 1857 में जब भारत की आज़ादी की पहली लड़ाई या सिपाही विद्रोह प्रारंभ हुआ तब कसौली ने भी भारत के सैनिकों के बीच एक विद्रोह देखा। इन लोगों ने गोरखा लोगों के साथ हाथ मिलाया परंतु बाद में गोरखाओं के विद्रोह से हटने के बाद उन लोगों ने उन्हें छोड़ दिया।

इन सैनिकों को ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा बेरहमी से दंडित किया गया। वर्तमान में कसौली भारतीय सेना के छावनी शहर के रूप में जाना जाता है। सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट, कसौली क्लब और लॉरेंस स्कूल कसौली के कुछ प्रसिद्द पर्यटन स्थल है जो विश्व में भी प्रसिद्द हैं।

प्रकृति के बीच स्थित यह शहर इसके आकर्षणों जैसे क्राईस्ट चर्च, मंकी पॉइंट, कसौली भट्टी, बाबा बालक नाथ मंदिर और गोरखा फोर्ट (किला) के लिये भी जाना जाता है। यात्री परिवहन के विभिन्न प्रमुख साधनों जैसे वायुमार्ग, रेलमार्ग और रास्ते द्वारा कसौली पहुँच सकते हैं।

इस स्थान का निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ हवाई अड्डा है जो लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा देश के अन्य हवाई अड्डों जैसे श्रीनगर, कोलकाता, नई दिल्ली और मुंबई से जुड़ा हुआ है। कसौली का निकटतम रेलवे स्टेशन कालका रेलवे स्टेशन है जो कसौली से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से कसौली के लिये बसें उपलब्ध है। इस हिल स्टेशन की सैर साल में कभी भी की जा सकती है क्योंकि यहाँ की जलवायु परिस्थितियाँ अनुकूल होती हैं।

कसौली इसलिए है प्रसिद्ध

कसौली मौसम

घूमने का सही मौसम कसौली

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें कसौली

  • सड़क मार्ग
    हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहरों से कसौली के लिये राज्य परिवहन की नियमित बसें चलती हैं। पर्यटक चंडीगढ़ और दिल्ली से कसौली डीलक्स और सुपर डीलक्स बसों से जा सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    कसौली का निकटतम रेलवे स्टेशन कालका रेलवे स्टेशन है जो 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कालका रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, कोलकाता, अमृतसर और मुंबई से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस स्टेशन से पर्यटक कसौली जाने के लिये पूर्व भुगतान टैक्सियों का उपयोग कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    कसौली का निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ हवाई अड्डा है जो कसौली से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा भारत के अन्य शहरों जैसे नई दिल्ली, कोलकाता मुंबई और श्रीनगर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कसौली पहुँचने के लिये पर्यटक हवाई अड्डे के बाहर से किराये की टैक्सी ले सकते हैं। कसौली का निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो गंतव्य से 300 किलोमीटर दूर है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Jun,Wed
Return On
11 Jun,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Jun,Wed
Check Out
11 Jun,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Jun,Wed
Return On
11 Jun,Thu