वाईकॉम महादेव मंदिर देश भर का ध्यान आकर्षित करता हैं क्योंकि यह केरल के सबसे पुराने और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। मंदिर वाईकॉम शहर में स्थित है जो वेम्बनाड झील के किनारों पर बसा है। यह मंदिर अद्वितीय है क्योंकि यह उन कुछ शिव धार्मिक स्थलों में से है जहाँ शैव और वैष्णव समान रूप से पूजा करते हैं।
मंदिर का नाम केरल के आधुनिक इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है क्योंकि वाईकॉम सत्याग्रहम (अस्पृश्यता के खिलाफ एक संघर्ष) की उल्लेखनीय घटना 1924 में यहाँ हुई थी। मंदिर के इष्टदेव भगवान शिव हैं और मंदिर परिसर आठ एकड़ में फैला है।
मंदिर में मनाया जाने वाला मुख्य त्योहार वाईकॉम अष्टमी है जो नवंबर – दिसम्बर के महीने में आयोजित होता है। भगवान गणेश की पत्थर की मूर्ति और नंदी की एक मूर्ति मंदिर परिसर में स्थित है। वाईकॉम महादेव मंदिर, कुमारकोम से लगभग 22 किमी और कोट्टयम शहर से 32 किमी की दूरी पर स्थित, तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications