Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पाली

पाली - औद्योगिक शहर 

14

राजस्थान राज्य में स्थित पाली शहर को औद्योगिक शहर के नाम से भी जाना जाता है। यह पाली जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। यह प्रसिद्ध पर्यटक केन्द्र बाँदी नदी के किनारे पर बसा है। पूर्व में इस जगह को पल्लिका और पल्ली नामों से भी जाना जाता था। प्राचीनकाल में यहाँ पर निवास करने वाले पालीवाल ब्राह्मणों की वजह से इस स्थान का नाम पाली पड़ा। यह स्थान अपने कपड़ा उद्योग के लिये जाना जाता है और प्राचीन समय से ही प्रमुख व्यापार केन्द्र रहा है।

यात्रा करने के लिए मंदिर की सरणी

यह जगह विभिन्न प्रकार के जैन मन्दिरों, किलों, बगीचों और संग्रहालयों के लिये प्रसिद्ध है। नवलखा मन्दिर पाली का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। इसे नवलखा जैन मन्दिर के नाम से भी जाना जाता है और यह अपने सुन्दर वास्तुकला के लिये प्रसिद्ध है। यह जैन मन्दिर 23वें जैन तीर्थांकर को समर्पित है। पाली के अन्य महत्वपूर्ण तीर्थस्थल परशुराम महादेव मन्दिर, चामुण्डा माता मन्दिर, सोमनाथ मन्दिर और हतुण्डी रता महाबीर स्वामी मन्दिर हैं।

पाली के अन्य आकर्षण

मन्दिरों के अलावा पाली का बाँगर संग्रहालय भी उल्लेखनीय स्थल है। यह संग्रहालय शहर के पुराने बस स्टॉप के पास स्थित है। पर्यटक यहाँ ऐतिहासिक वस्तुओं, प्राचीन सिक्कों, शाही परिधान और गहनों के दुर्लभ संग्रह को देख सकते हैं। पर्यटक पाली शहर के केन्द्र में स्थित लखोटिया गार्डेन भी जा सकते हैं। इस बगीचे में एक प्राचीन शिव मन्दिर है जहाँ भक्तों का ताँता लगा रहता है।

पाली में कई सीढ़ीदार कुएँ हैं जिन्हें स्थानीय लोग बावड़ी कहते हैं। इनमें से हर सीढ़ी पर शानदार डिजाइन की सजावट होती है। सजोट पाली को एक लोकप्रिय आकर्षण है जहाँ पर वृहद स्तर पर हिना की खेती होती है। हिना एक पौधा है जिसके लेप का उपयोग शरीर के हिस्सों पर अस्थाई डिजाइन बनाकर श्रृंगार के लिये होता है। इसके अलावा निम्बो का नाथ, आदीश्वर मन्दिर और सूर्यनरायण मन्दिर यहाँ के प्रमुख प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हैं।

कनेक्टिविटी और यात्रा के साधन

पाली तक सड़क, रेल एवं वायुमार्गों द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। यहाँ के लिये निकटतम हवाईअड्डा जोधपुर में स्थित है। यह हवाईअड्डा दिल्ली, बंगलूरू, कोलकाता और मुम्बई जैसे प्रमुख भारतीय शहरों से नियमित उड़ानों द्वारा जुड़ा हुआ है। पर्यटक यहाँ तक रेल द्वारा भी आ सकते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-111 पाली को बिलासपुर और अम्बिकापुर से जोड़ता है। पर्यटक पाली से जोधपुर और उदयपुर के लिये सीधी बस सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

कब जाएं पाली 

मरुस्थलीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण पाली की जलवायु चिलचिलाती गर्मी के साथ बेहद शुष्क रहती है। गर्मियों का मौसम 46 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ बहुत गर्म होता है। पाली में छुट्टियाँ बिताने के लिये सर्दियों का मौसम आदर्श है। यहाँ आने का सर्वश्रेष्� समय अक्टूबर महीने से शुरू होकर फरवरी तक रहता है।

पाली इसलिए है प्रसिद्ध

पाली मौसम

घूमने का सही मौसम पाली

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पाली

  • सड़क मार्ग
    पर्यटक पाली तक बसों द्वारा भी पहुँच सकते हैं। जोधपुर और अजमेर से राज्य परिवहन की बसें पाली के लिये उपलब्ध रहती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    पाली का खुद का रेलवे स्टेशन गुवाहाटी, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, पुणे, बंगलूरू, रणकपुर, यशवंतपुर, दिल्ली, मैसूर और अहमदाबाद जैसे शहरों के लिये नियमित गाड़ियों से जुड़ा हुआ है। रेलवेस्टेशन से पाली के लिये टैक्सियाँ उपलब्ध रहती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    जोधपुर हवाईअड्डा पाली के लिये निकटतम घरेलू हवाई बेस है। यह पाली से 80 किमी की दूरी पर स्थित है। यह दिल्ली के इन्दिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से नियमित उड़ानों के द्वारा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा जोधपुर हवाईअड्डा उदयपुर, जयपुर और मुम्बई जैसे प्रमुख भारतीय शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। पर्यटक हवाईअड्डे से टैक्सियाँ लेकर पाली तक पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Mar,Wed
Check Out
12 Mar,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu