Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» तिरूवरूर

तिरूवरूर पर्यटन - लैगून और प्राचीन मंदिरों का स्‍थान

22

तिरूवरूर, तमिलनाडू में स्थित तिरूवरूर जिले का मुख्‍यालय है। यह स्‍थान पहले नागजट्टीनम जिले का हिस्‍सा था लेकिन बाद में इसे स्‍वंय एक जिला घोषित कर दिया गया। तिरूवरूर, बंगाल की खाड़ी से जुड़े स्‍थान पर बसा है। यह लैगून में समृद्धता रखता है और कावेरी नदियों के द्वारा गठित डेल्‍टा के करीब है।

तिरूवरूर शहर भी चोल वंश की कई प्रसिद्ध राजधानियों में से एक था। चोल काल के महान राजा कुलोथुंगा ने भी इस शहर पर काफी लम्‍बे समय तक शासन किया था। इसके अलावा, इस शहर में कर्नाटक संगीत के त्रिमूर्ति - त्‍यागराज, समाया शास्‍त्री और मुथेस्‍वामी दिक्षाशिताहर यहीं पैदा हुए थे।

तिरूवरूर और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्‍थल

तिरूवरूर में कई मंदिर स्थित है जिनमें से त्‍यागराजास्‍वामी मंदिर, कोथानूर का सरस्‍वती मंदिर, तिरूकान्‍नपुरम का नालमगापेरूमल मंदिर, मुडीकोंडन का कोथाना रमर मंदिर आदि प्रमुख है। इसके अलावा, सिटी गार्डन और मुथुपेट्टाई गांव भी यहां के मुख्‍य आकर्षण है।

तिरूवरूर कैसे पहुंचे

तिरूवरूर, पूरे राज्‍य और देश से सड़क नेटवर्क द्वारा अच्‍छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां की सबसे नजदीक बड़ी सिटी, तिरूचिरापल्‍ली है जो तिरूवरूर से 110 किमी. की दूरी पर स्थित है। चेन्‍नई भी तिरूवरूर से मात्र 290 किमी. की दूरी पर स्थित है। तिरूवरूर में रेलवे स्‍टेशन है जहां से कई स्‍थानों के लिए ट्रेन मिल जाती है।

तिरूवरूर का मौसम

तिरूवरूर का मौसम काफी गर्म और आर्द्र होता है। गर्मियों में तिरूवरूर का मौसम 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। साल के मानसून अवधि में यहां काफी चिपचिप हो जाती है। जून से सितम्‍बर तक बारिश होती है। दिसम्‍बर से फरवरी तक सर्दी पड़ती है। इस दौरान पर्यटक आसानी से सैर के लिए आ सकते है।

तिरूवरूर इसलिए है प्रसिद्ध

तिरूवरूर मौसम

घूमने का सही मौसम तिरूवरूर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें तिरूवरूर

  • सड़क मार्ग
    तिरूवरूर, सड़क मार्ग द्वारा राज्‍य के सभी शहरों से अच्‍छी तरह जुड़ा हुआ है। यह चेन्‍नई और त्रिची से अच्‍छी तरह जुड़ा है। यहां से चेन्‍नई की दूरी 290 किमी. और त्रिची की दूरी 110 किमी. है। इन शहरों से तिरूवरूर तक आने के लिए आप 1500 रूपए में टैक्‍सी किराए पर ले सकते है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    तिरूवरूर में रेलवे स्‍टेशन है जहां से कोच्चि, चेन्‍नई आदि शहरों के लिए ट्रेन आसानी से मिल जाती है। यहां से देश के किसी भी हिस्‍से में जाना बेहद आसान है। यहां से चेन्‍नई तक जाना बेहद आसान है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    तिरूवरूर का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट चेन्‍नई में स्थित है। चेन्‍नई से देश के कई हिस्‍सों के लिए उड़ान भरी जाती है। यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित है। तिरूवरूर से त्रिची 110 किमी. की दूरी पर स्थित है और यहां एक एयरपोर्ट है। त्रिची से देश के कई हिस्‍सों के लिए फ्लाइट मिल जाती है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
31 Mar,Tue
Return On
01 Apr,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
31 Mar,Tue
Check Out
01 Apr,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
31 Mar,Tue
Return On
01 Apr,Wed