Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब अयोध्या में रामलला की आरती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन मिलेगा पास, जानिए कैसे करेंगे बुक

अब अयोध्या में रामलला की आरती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन मिलेगा पास, जानिए कैसे करेंगे बुक

अयोध्या में राम मंदिर के भूतल का निर्माण लगभग संपन्न हो चुका है। 22 जनवरी 2024 को मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होने वाली है। प्राण-प्रतिष्ठा और मंदिर के उद्घाटन के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 7000 गण्यमान्य अतिथि शामिल होंगे।

under construction ram mandir

काशी व अयोध्या से आये विद्वान प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न करवाएंगे। गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित होने के अगले दिन, यानी 23 जनवरी 2024 से ही मंदिर के द्वार आम भक्तों के लिए खोल दिये जाएंगे।

उम्मीद जतायी जा रही है कि राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद हर रोज 1.5 से 2 लाख श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन करने पहुंचेंगे। इतनी भारी संख्या में भक्तों का रामलला की आरती में शामिल होना संभव नहीं है। इसलिए पास की व्यवस्था की गयी है। भक्त ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से रामलला की आरती के पास बुक कर सकते हैं। रामलला की आरती के पास की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा उन भक्तों को मिलेगा जो कुछ दिनों बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन और आरती के लिए आने की योजना बना रहे हैं।

बता दें, राम मंदिर में तीन बार रामलला की आरती होती है, सुबह, दोपहर और शाम को। तीनों आरती में ही शामिल होने के लिए पास की व्यवस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से की गयी है।

rangoli of ram mandir

कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग

घर बैठे रामलला की आरती का पास बुक करने के लिए भक्तों को पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक वेबसाइट https://srjbtkshetra.org पर जाना पड़ेगा। यहां होम स्क्रीन पर ही Reserve your passes का टैब दिखाई देगा। इसपर क्लीक करने के बाद आपके सामने आरती की ऑनलाइन बुकिंग के लिए एक पेज खुल जाएगा। या Click to Contribute पर भी क्लीक कर सकते हैं।

इसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें किस तारीख को, कौन सी आरती में और कितने लोग शामिल होना चाहते हैं, जैसी जानकारियां आपको भरनी होगी। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। OTP डालने के बाद आपका नाम, डॉक्यूमेंट, ईमेल एड्रेस आदि से संबंधित जानकारियां पुछी जाएंगी। इन जानकारियों को भरते ही रामलला की आरती में शामिल होने का आपका पास बन जाएगा।

ram mandir latest photo

क्या-क्या लगेंगे डॉक्यूमेंट

पास बुक हो जाने के बाद आरती से 24 घंटे पहले आपके मोबाइल नंबर पर SMS या ईमेल पर अटेंडेंस कंफर्मेशन के लिए एक रिमाइंडर भेजा जाएगा। इसमें एक लिंक होगा। आरती की रिपोर्टिंग समय से 1 घंटा पहले तक यह लिंक एक्टिव रहेगा। लिंक के एक्सपायर होने से पहले आरती में जाने के लिए इसपर क्लीक आपको अपना कंफर्मेशन देना पड़ेगा।

आरती की ऑनलाइन बुकिंग के लिए भक्तों को आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस या फिर पासपोर्ट में से किसी भी एक डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। मंदिर में आरती में शामिल होने जाते समय भी भक्त को अपने पास उस डॉक्यूमेंट को रखना होगा, जिसकी जानकारी पास की बुकिंग के समय दी गयी थी।

ram mandir ayodhya uttar pradesh

कितना लगेगा खर्च

मिली जानकारी के अनुसार रामलला की आरती का पास निःशुल्क बुक किया जा सकता है। इसके लिए कोई खर्च नहीं लगेगा। 10 साल तक के बच्चों के लिए पास लेने की जरूरत नहीं है। अगर कोई व्यक्ति व्हील चेयर की सुविधा प्राप्त करना चाहता है तो मंदिर में इसकी व्यवस्था भी है। इसके लिए भक्तों को बहुत कम शुल्क जमा करने पड़ेगा। अगर किसी कारणवश कोई भक्त अपना पास कैंसिल कर देता है तो वह पास अगले भक्त को उपलब्ध करवाया जाएगा। यानी ट्रेन की वेटिंग लिस्ट और RAC की तरह रामलला की आरती में भी वेटिंग का कंफर्म होने की संभावना है।

रामलला के दर्शन व आरती का समय

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर दर्शन का समय सुबह 7 बजे से 11.30 और दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है। मंदिर में 3 बार आरती होती है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6.30 बजे जागरण अथवा श्रृंगार आरती, दोपहर 12.30 बजे भोग आरती और शाम को 7.30 बजे संध्या आरती होती है। सभी आरती में शामिल होने के लिए आप पास बुक कर सकते हैं। अगर पास उपलब्ध होता है तो संध्या आरती के लिए भक्त उसी दिन पास बुक कर सकते हैं। तीनों आरती की ऑनलाइन बुकिंग के लिए 20-20 पास रखे जाएंगे।

More News

Read more about: ram mandir uttar pradesh ayodhya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+