Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के बदरपुर में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा ईको पार्क, जानिए कब होगी ओपनिंग

दिल्ली के बदरपुर में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा ईको पार्क, जानिए कब होगी ओपनिंग

दिल्ली के कनौट प्लेस से करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बदरपुर इलाके में ईको पार्क का निमार्ण किया जा रहा है। इस पार्क को लेकर केवल एक ही चर्चा है, आखिर इस पार्क की ओपनिंग कब होगी। गूगल में भी जब आप इस ईको पार्क सर्च करते हैं तो badarpur eco park opening date सबसे पहला कीवर्ड होता है।

बनने के बाद यह ईकोपार्क एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मानव-निर्मित ईको पार्क होगा। तो चलिए आपको बता देते हैं कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बन रहे इस पार्क का निर्माण कब तक पूरा होगा।

badarpur eco park

दरअसल लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान इस पार्क को लेकर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सवाल किया, जिसके जवाब में ऊर्जा मंत्री श्रीपद नाइक ने जवाब देते हुए बताया कि पार्क का निर्माण नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) द्वारा किया जा रहा है और सरकार का लक्ष्‍य है कि यह जून 2025 तक पूरा हो जाए। ऊर्जा मंत्री के इस वाजब से यह तय है कि इस ईको पार्क का उद्घाटन जुलाई या अगस्त 2025 तक होगा।

पार्क पर कितना खर्च

श्री नाइक ने सदन में बताया कि 884.5 एकड़ भूमि पर बन रहे इस पार्क पर करीब 389 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। कार्य तेजी से चल रहा है और समय रहते पूरा करन की कोशिश की जा रही है। यह पार्क इस इलाके में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा साथ ही स्थानीय दुकानदारों की आमदनी बढ़ाने में मदद करेगा।

delhi badarpur eco park

कितने लाख पेड़ लगेंगे बदरपुर ईको पार्क में?

बदरपुर ईको पार्क का मकसद केवल लोगों का मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह पार्क इस इलाके के फफड़े यानि लंग्स के रूप में भी कार्य करेगा। जी हां इस पार्क में डेढ़ लाख पेड़ लगाये जाएंगे और 20 हजार बांस के पेड़ होंगे। यानि कि आने वाले समय में यह पार्क इस इलाके को सर्दियों में होने वाली स्मॉग से राहत प्रदान करने में मदद करेगा। कुल मिलाकर ये पेड़ सालाना 10,000 मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करेंगे और आपको भरपूर ऑक्सीजन प्रदान करेंगे।

badrpur delhi asia s biggest eco park

इसके अलावा निम्न सुविधाएं इस पार्क में आप देख सकेंगे-

1. एक झील जहां बोटिंग की सुविधा होगी
2. एम्‍फीथिएटर, जहां रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे
3. रिफ्लेक्टिव पूल,
4. योगा एंड मेडिटेशन सेंटर
5. ग्रीन हाउस, जहां विभिन्न प्रकार के पौधे होंगे
6. बटरफ्लाई पार्क
7. बॉटेनिकल गार्डन जहां विभ‍िन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे होंगे
8. ठंडे वातावरण में आराम फरमाने के लिए गज़ेबो
9. आपकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे
10. गर्मियों में देर तक यहां आनंद ले सकें इसके लिए लाइट्स की बेहतर व्यवस्था

eco park badarpur delhi

तो कुल मिलाकर आपका इंतजार अब मात्र छह से सात महीने का और है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में रहने वाले लोगों के लिए एक एक बेहतरीन वीकेंड डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा।

More News

    Read more about: delhi environment
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+