Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली मेट्रो में टोकन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, DMRC ने लॉन्च किया मेट्रो ऐप

दिल्ली मेट्रो में टोकन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, DMRC ने लॉन्च किया मेट्रो ऐप

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए खुशखबरी! अगर आप दिल्ली मेट्रो से यात्रा करना पसंद करते हैं तो अब टोकन लेने के लिए आपको लाइन लगकर लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दिल्ली मेट्रो का नया ऐप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से अब आप अपने स्मार्ट फोन से ही QR टिकट खरीद सकेंगे।

delhi metro

नये लॉन्च हुए ऐप का नाम DMRC Travel है, जिसकी मदद से कम समय में और आसानी से मेट्रो यात्रा का QR टिकट खरीदा जा सकेगा। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे आपको अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल करना पड़ेगा। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट की मदद से आप QR टिकट खरीद सकेंगे।

इस ऐप को आधिकारिक तौर पर DMRC के M.D. डॉ. विकास कुमार ने मेट्रो भवन मुख्यालय में 3 जुलाई 2023 को लॉन्च किया।

कहां से डाउनलोड करें ऐप

delhi metro

यह मेट्रो ऐप एंड्रॉइड और IOS दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा, लेकिन फिलहाल यह ऐप सिर्फ एंड्राइड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। एंड्राइड यूजर DMRC Travel ऐप को अपने प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को प्ले स्टोर पर 3.8 की रेटिंग दी गयी है। जल्द ही इस ऐप को IOS प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

कैसे काम करता है यह ऐप

इस ऐप को सबसे पहले यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप को इंस्टॉल करके आवश्यक जानकारियां भरकर अपना प्रोफाइल तैयार करना होगा। अपना ओरिजिनेशन स्टेशन और डेस्टिनेशन स्टेशन से संबंधित जानकारियों को ऐप पर शेयर करने के बाद Buy Ticket विकल्प पर क्लीक करना होगा।

metro app

जैसे ही इस विकल्प पर क्लीक किया जाएगा, यह ऐप दूरी, दूरी को तय करने का समय और किराया समेत कुछ अन्य जानकारियां भी दिखाएगा। इसके बाद ऐप यात्री से ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहेगा और कई विकल्प भी उपलब्ध करवाएगा। जैसे ही पेमेंट पूरा हो जाएगा ऐप यात्री का QR टिकट दिखाने लगेगा। इसे स्टेशन पर आम टोकन की तरह ही बस स्कैन करके आप अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।

कैसे होगा पेमेंट

DMRC Travel पर QR टिकट खरीदने के लिए पेमेंट करने के कई विकल्प यात्री को दिए जाएंगे। इनमें यूपीआई (UPI), क्रेडिट/डेबिट कार्ड, विभिन्न वॉलेट और नेट बैंकिग भी शामिल हैं। ऐप में टिकट खरीदते समय ही यात्री को पेमेंट करने के अपने सुविधानुसार किसी एक विकल्प को चुनकर अपना पेमेंट पूरा करना होगा। इससे उनका QR टिकट मोबाइल पर दिखाने लगेगा।

More News

    Read more about: delhi delhi metro dmrc
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+