Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली मेट्रो फेज 4 का रिठाला-कुंडली कॉरिडोर : किन इलाकों को जोड़ेगा? बनेंगे कौन से 21 स्टेशन?

दिल्ली मेट्रो फेज 4 का रिठाला-कुंडली कॉरिडोर : किन इलाकों को जोड़ेगा? बनेंगे कौन से 21 स्टेशन?

देश के जितने शहरों में मेट्रो सेवाएं उपलब्ध हैं, उनमें सबसे लंबा नेटवर्क और सबसे आधुनिक मेट्रो सेवा दिल्ली मेट्रो की ही मानी जाती है। दिल्ली और NRC के क्षेत्रों को जोड़ने और आपसी संपर्क बढ़ाने के लिए मेट्रो परिवहन का बेहतरीन साधन के तौर पर काम करती है। दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में लगातार विस्तार किया जा रहा है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो के फेज 4 के तहत एक नए कॉरिडोर को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गयी है।

इस मंजूरी के बाद लगभग 26 किमी लंबा मेट्रो नेटवर्क दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में जुड़ने वाला है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस मेट्रो कॉरिडोर के बन जाने से पड़ोसी राज्य हरियाणा तक आवाजाही करना लोगों के लिए पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान बन जाएगा।

delhi metro phase 4

कहां से कहां तक चलेगी मेट्रो?

दिल्ली मेट्रो के फेज 4 के तहत रिठाला-नरेला-नाथूपुर (कुंडली) के बीच मेट्रो कॉरिडोर बनाने की मंजूरी केंद्र सरकार ने दे दी है। इस कॉरिडोर के बनने से दिल्ली का संपर्क हरियाणा के साथ पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान और बेहतर बन जाएगा। बताया जाता है कि यह मेट्रो कॉरिडोर करीब 26.463 किमी लंबा होने वाला है। इस मेट्रो परियोजना को पूरा करने की लागत लगभग ₹6,239 करोड़ होगी। इस परियोजना को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC), भारत सरकार और दिल्ली सरकार (GNCTD) की 50-50 की साझेदारी में पूरा करेगी।

कौन से इलाकों से बढ़ेगा संपर्क?

प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार रिठाला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (शहीद स्थल न्यू बस स्टैंड) को दिल्ली होकर हरियाणा के नाथुपूर यानी कुंडली से जोड़ेगा। इससे पूरे NCR क्षेत्र की मेट्रो कनेक्टिविटी को फायदा मिलने वाला है। बता दें, यह मेट्रो कॉरिडोर मौजूदा लाइन में स्थित शहीद स्थल (न्यू बस स्टैंड)-रिठाला (रेड लाइन) का ही विस्तार होगी, जो नरेला, बवाना और रोहिणी आदि इलाकों का परिवहन संपर्क बढ़ाएगी।

इस कॉरिडोर में कुल 21 स्टेशन होंगे और सभी स्टेशन एलिवेटेड ही होंगे। बताया जाता है कि अगले 4 सालों के दौरान दिल्ली मेट्रो के फेज 4 में रिठाला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य बनाया गया है।

यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो का हरियाणा में चौथा विस्तार होगा। इससे पहले हरियाणा के गुरुग्राम, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ तक दिल्ली मेट्रो का संचालन होता है।

delhi metro phase 4 21 station list

कौन से 21 स्टेशन बनेंगे?

रिठाला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर में 21 स्टेशन बनाए जाएंगे, जो सभी एलिवेटेड होंगे। अगले 4 सालों में जिन 21 स्टेशनों को बनाए जाएंगे, उनकी लिस्ट आगे दी जा रही है-

  1. रिठाला
  2. रोहिणी सेक्टर 25
  3. रोहिणी सेक्टर 26
  4. रोहिणी सेक्टर 31
  5. रोहिणी सेक्टर 36
  6. बरवाला
  7. रोहिणी सेक्टर 35
  8. रोहिणी सेक्टर 34
  9. बवाना औद्योगिक क्षेत्र 1 सेक्टर 3,4
  10. बवाना औद्योगिक क्षेत्र 1 सेक्टर 1,2
  11. बवाना जेजे कॉलोनी
  12. सनोथ
  13. न्यू सनोथ
  14. डिपो स्टेशन
  15. भोरगढ़ गांव
  16. अनाज मंडी नरेला
  17. नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  18. नरेला
  19. नरेला सेक्टर 5
  20. कुंडली
  21. नाथूपुर

बता दें, वर्तमान में DMRC दिल्ली और NCR में लगभग 392 किमी में 12 मेट्रो लाइनों के 288 स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन करती है। हर दिन दिल्ली मेट्रो औसतन 62 लाख यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाती है। दिल्ली मेट्रो आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में से एक है।

More News

Read more about: delhi metro haryana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+