Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वाया जयपुर-उदयपुर-ले दिल्ली से मुंबई रोड ट्रिप का मजा

वाया जयपुर-उदयपुर-ले दिल्ली से मुंबई रोड ट्रिप का मजा

क्या कभी आपने दिल्ली से मुंबई या फिर मुंबई से दिल्ली की रोड ट्रिप करने का प्लान किया है, अगर नहीं किया तो अब कर लीजिये, क्योकि आज हम आपको अपने लेख से बताने जा रहे हैं दिल्ली से मुंबई ट्रेवल रूट गाइड।

By Goldi

भारत की राजधानी दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं बल्कि एक विकसित पर्यटन स्थल भी है, जिसे देखने हर साल लाखों की तादाद में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। दिल वालों की दिल्ली बेहद रंगीन खुशमिजाज शहर है, यकीन मानिये दिल्ली में पैर रखते ही आपको यहां की आवो-हवा से प्यार हो जायेगा। दिल्ली सांस्कृतिक-राजनितिक हर पहलु से नम्बर वन है, और यहां का खाना,चाट तो वर्ल्ड क्लास है।

अगर दिल्ली देश की राजधानी है, तो मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी कहलाई जाती है। लेटेस्ट फैशन ट्रेंड से लेकर मुंबई का चटपटा खाना, बॉलीवुड फिल्मों के सेट्स और भी कई और कारणों से मुंबई पर्यटकों के बीच लोकपप्रिय है।

तो यह छोटा सा इंट्रोडक्सन था दिल्ली और मुंबई का। यूं तो दिल्ली से मुंबई जाने के लिए आप बस, ट्रेन ,हवाई जहाज से जा सकते हैं, लेकिन क्या कभी आपने दिल्ली से मुंबई या फिर मुंबई से दिल्ली की रोड ट्रिप करने का प्लान किया है, अगर नहीं किया तो अब कर लीजिये, क्योकि आज हम आपको अपने लेख से बताने जा रहे हैं दिल्ली से मुंबई ट्रेवल रूट गाइड।

बता दें, दिल्ली से मुंबई की दूरी करीबन 1415 किमी है, जिसे आप करीबन 24 घंटे में पूरा सकते हैं, लेकिन क्या आप इस रोड ट्रिप के दौरान बीच रास्ते में पड़ने वाली खूबसूरत जगहों को नहीं देखना चाहेंगे, यकीन मानिये इस रोड ट्रिप के दौरान आप भारत की कई खूबसूरत जगहों का दीदार कर सकेंगे और आपकी यह यात्रा आपको काफी अच्छे अनुभव भी देगी- तो चलिए शुरू करते हैं दिल्ली से मुंबई की रोड ट्रिप

दिल्ली से मुंबई जाने के दो रूट है-

दिल्ली से मुंबई जाने के दो रूट है-

पहला रूट- दिल्ली-मथुरा-कोटा-झालवाड़-रतलाम-गोधरा-वड़ोदरा-वलसाड-वापी-बोरीवली-दादर (इस रूट से आपको मुंबई पहुँचने में करीबन 17 घंटे आठ मिनट का वक्त लगेगा)

दूसरा रूट- दिल्ली-नीमराना-जयपुर-उदयपुर-वडोदरा-वलसाड-ठाणे-मुंबई-दिल्ली (इस रूट से आपको मुंबई पहुँचने में करीबन 23घंटे 31 मिनट का वक्त लगेगा)

शुरुआती बिंदु-दिल्ली

शुरुआती बिंदु-दिल्ली

इस ट्रिप की शुरुआत करते हैं राजधानी दिल्ली से, जो कई मुगलकालीन इमारतों का घर है। यहां पर्यटक यूनेस्कों विश्व धरोहरों के साथ साथ पार्लियामेंट, लाल किला,इंडिया गेट आदि देख सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली की सैर का दौरान दिल्ली स्थित चांदनी चौक की चाट खाना कतई ना भूले।Pc:just clicked

दिल्ली से नीमराना (127किमी- 2 घंटे 58मिनट )

दिल्ली से नीमराना (127किमी- 2 घंटे 58मिनट )

नीमराना-जयपुर (155किमी- 2 घंटे 33मिनट )

नीमराना-जयपुर (155किमी- 2 घंटे 33मिनट )

राजस्थान की राजधानी जयपुर को गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर में पर्यटकों के देखने के लिए काफी कुछ है, साथ ही संस्कृति, यहाँ के इतिहास और यहाँ के शाही ठाठ बाट के भी पूरा आनन्द उठाया जा सकता है। आप जयपुर की यात्रा के दौरान हवा महल,सिटी पैलेस, जन्तर मन्त्र ,जल महल आदि देख सकते हैं। और हां जयपुर की ट्रिप के दौरान यहां से शॉपिंग करना कतई ना भूले।Pc:Const.crist

आमेर किला

आमेर किला

अगर आपके पास अतरिक्त समय है तो आप जयपुर से दस किमी दूर स्थित आमेर किला भी देख सकते हैं, जोकि जयपुर के प्रसिद्द पर्यटक स्थलों में से एक है। यह प्रभावशाली किला पहाड़ की चोटी पर स्थित है, जो राजपूत और हिन्दू वास्तुशैली में निर्मित है। किले के अंदर ही कुछ मुख्य आकर्षण हैं जिन्हें आप देखना बिलकुल भी ना भूलें; दीवान-ए-आम,दीवान-ए-खास, सुख निवास और शीश महल।Pc: Sagar581

जयपुर से उदयपुर (396किमी-6 घंटे18मिनट )

जयपुर से उदयपुर (396किमी-6 घंटे18मिनट )

जयपुर से उदयपुर का सफर 6 घंटे 18 मिनट में पूरा किया जा सकता है, यहां अगर आप चाहे तो रुककर शाम के समय पिछोला झील में नाव की सवारी करते हुए डूबते हुए सूरज के मनोरम नजारे देख सकते हैं।Pc:Ryan

जग मंदिर गार्डन पैलेस

जग मंदिर गार्डन पैलेस

जग मंदिर झील गार्डन पैलेस, पिछोला झील के चार द्वीपों में से एक पर स्थित है। मेवाड़ राजवंश के तीन सिसोदिया राजपूत राजाओं ने महल का निर्माण किया।Pc:Ashwin Kumar

उदयपुर से वड़ोदरा (355किमी- 6 घंटे 6मिनट )

उदयपुर से वड़ोदरा (355किमी- 6 घंटे 6मिनट )

लक्ष्मी विलास पैलेस

लक्ष्मी विलास पैलेस

वड़ोदरा के राजमहल 1890 में महाराजा सयाजीराव के समय में बनवाए गए थे। इंडो-सारासेनिक परंपरा से बने इन महलों में आप भारत, इस्लामिक और यूरोपीय वास्तुशिल्प का मेल देख सकते हैं। राजमहल घूमते समय आप पच्चीकारी टाइल्स, बहुरंगी संगमरमर, कई तरह की चित्रकला, प्रांगण में लगे ढेरों ताड़ के पेड़ और प्रवेश द्वार पर लगे फव्वारों का आनंद उठा सकते हैं।Pc:Tanay Bhatt

उदयपुर-वलसाड- (233किमी-3 घंटे 49मिनट )

उदयपुर-वलसाड- (233किमी-3 घंटे 49मिनट )

वलसाड़ गुजरात का एक तटवर्ती जिला है। आप यहां तीथल समुद्री किनारा, स्वामी नारायण मंदिर, साई बाबा मंदिर, शांतिधाम मंदिर, परनेरा किला और ताड़केश्वर महादेव मंदिर आदि देख सकते हैं।Pc:Prky21

वलसाड से ठाणे (180 किमी-3 घंटे )

वलसाड से ठाणे (180 किमी-3 घंटे )

ठाणे को स्‍थानीय रूप से थाना और सिटी ऑफ लेक्‍स भी कहा जाता है। इय शहर में तकरीबन 30 प्राचीन झीले हैं। ठाणे में सबसे खूबसूरत जगह है मसुंदा तालाब जिसे तालाब पाली भी कहा जाता है। यहां की झीलों में बोटिंग और वॉटर स्‍कूटर की सुविधा भी उपलब्‍ध है। यहां की प्रमुख झीलें हैं उपवन झील, तंसा झील, कचराली तलाओ, मखमली तालाब, सिद्धेश्‍वर तालाब ,ब्रमहलो तालाब , घोसाले तालाब आदि।
Pc: Kshirsagarrahul

ठाणे से मुंबई (43 किमी- 28 मिनट )

ठाणे से मुंबई (43 किमी- 28 मिनट )

क्यों खास है मुंबई

क्यों खास है मुंबई

मुंबई किसी भी वर्ग के पर्यटक को निराश नहीं करती है,यहां हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ खास है जैसे जैसे धार्मिक लोगो सिद्धि विनायक, हाजी अली दरगाह..तो वहीं युवा यहां की नाईटलाइफ का जमकर लुत्फ उठा सकते है। इसके अलावा आप मुंबई में इंडिया गेट, वर्ली सी लिंक ,जुहू बीच, बांद्रा, लिंकिंग रोड आदि,जिन्हें आप मुंबई में देख सकते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।
Pc:Jean-Pierre Dalbéra

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+