Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कैसे मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि पर्व, तस्वीरों में देखें झलक

कैसे मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि पर्व, तस्वीरों में देखें झलक

महादेव बने हैं दुल्हा और दुल्हन बनीं हैं माता गौरा। जी हां, महाशिवरात्रि के साथ यहीं पौराणिक कथा तो जुड़ी हुई है जो साल-दर-साल लोग अगली पीढ़ी को सुनाते हैं। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक होता है।

देशभर के अलग-अलग राज्यों में इस दिन को शानदार अंदाज से मनाया जा रहा है। दोपहर के बाद से ही काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर तक, हर शिवालय में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं कई शहरों में शिव-पार्वती विवाह की बड़ी ही सुन्दर झांकी भी निकाली गयी है।

varanasi baba vishwanath temple

इसके अलावा इन झांकियों में लोगों ने कई तरह की वेशभुषा बनाकर एक ओर जहां आम लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया तो वहीं दूसरी ओर इस तरह से इन भक्तों ने अपने अराध्य की भक्ति की।

हम आपके लिए देशभर से महाशिवरात्रि पर्व की कुछ खास और चुनिंदा तस्वीरें लेकर आएं हैं।

चलिए, डालते हैं उन तस्वीरों पर एक नज़र :

prayagraj

1. महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले प्रयागराज के संगम तट पर बिस्कुट से बनायी गयी केदारनाथ धाम मंदिर की प्रतिकृति।

kashi vishwanath temple shivratri

2. महाशिवरात्रि की शाम को काशी के बाबा विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा करते पुजारी।

mp cm at ujjain mahakal temple

3. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

sangam prayagraj

4. पवित्र डूबकी : प्रयागराज में महाशिवरात्रि के मौके पर गंगा-यमुना-सरस्वती के संगमस्थल पर पुण्य की डूबकी लगाते श्रद्धालु।

shivratri jhanki in lucknow

5. शिवरात्रि के मौके पर लखनऊ में निकाली गयी बड़ी ही सुन्दर शोभायात्रा।

kerala temple elephant

6. केरल के कोझिकोड में महाशिवरात्रि के मौके पर श्रीकंदेश्वर मंदिर में 'शिवेली' के दौरान भगवान की मूर्तियों को अपनी पीठ पर लेकर जाते हाथी।

bangalore women at lord shiva temple

7. बैंगलोर के मुरुगेशपल्या मंदिर में भगवान शिव की पूजा करती महिलाएं।

jalandhar julus of mahashivratri

8. जालंधर में महाशिवरात्रि के मौके पर निकाले गये जुलूस में भगवान शिव की तरह सजा एक कलाकार।

dehradun shivratri processon

9. देहरादून में महाशिवरात्रि के खास जुलूस में हिस्सा लेता एक कलाकार।

baba baidyanath temple jharkhand deoghar

10. झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़।

delhi preet vihar shiva temple

11. पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में स्थित गुफा वाला मंदिर में महाशिवरात्रि की पूजा करते भक्त।

shivratri prayagraj

12. शिवरात्रि पर प्रयागराज में निकाले गये एक जुलूस में कलाकारी दिखाता कलाकार।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+