त्योहारों का सीजन शुरू होने ही वाला है। अक्टूबर से लोग Festive Mood में आ जाते हैं। साल में यहीं वह समय होता है जब लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ सैर-सपाटे पर बाहर निकलते हैं। अगर आप भी इस साल अक्टूबर में घूमने जाने का प्लान तो बना रहे हैं लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि कहां घूमने जाएं तो हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं।

हम आपको अक्टूबर में IRCTC द्वारा करवाए जाने वाले दो शानदार टूर पैकेज के बारे में संपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। ये हैं पुण्य तीर्थ यात्रा और रॉयल राजस्थान टूर पैकेज। आप अपनी पसंद के अनुसार दोनों पैकेज में से कोई भी चुन सकते हैं। इनमें से पहला पैकेज तीर्थ यात्रा का है तो दूसरा पैकेज राजस्थान की विरासतों को करीब से देखने का मौका देती है। दोनों ही टूर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से होगी।
चलिए पहले विस्तार से जानते हैं IRCTC पुण्य तीर्थ यात्रा के विषय में :
12 दिनों की तीर्थ यात्रा
IRCTC की जो पहली टूर पैकेज है, वह है भारत गौरव पुण्य तीर्थ यात्रा। 12 दिनों का यह टूर पैकेज केरल के कोचुवेली से शुरू होगा। यह टूर 25 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। 11 रातों और 12 दिनों का यह टूर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर घूमाता है। टूर पैकेज में 3 श्रेणियों में टिकट बुक किये जा सकते हैं। इसमें कुल 754 सीटें हैं जिसमें से 544 स्टैंडर्ड सीटें और 210 सीटें कंफर्ट सीटें होंगी।
कौन-कौन से डेस्टिनेशन होंगे कवर
IRCTC की पुण्य तीर्थ यात्रा टूर पैकेज में मुख्य रूप से उन शहरों को कवर किया जाएगा, जिनका धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्व है। जिन शहरों को इस टूर पैकेज में कवर किया जाएगा वो हैं :
- उज्जैन - महाकालेश्वर
- ओंकारेश्वर
- राम झुला और ऋषिकेश के दूसरे मंदिर
- हरिद्वार की गंगा आरती
- वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, सारनाथ, गंगा आरती
- अयोध्या - मंदिरों में दर्शन
- प्रयागराज - त्रिवेणी संगम
IRCTC के इस टूर पैकेज में तीर्थ यात्री कोचुवेली - कोल्लम - कायनकुलम - कोट्टायम - एर्नाकुलम टाउन - त्रिशूर - ओट्टापलम - पलक्कड़ जंक्शन - पोदनूर जंक्शन - इरोड जंक्शन और सेलम जंक्शन से बोर्डिंग कर सकेंगे। इस टूर पैकेज में डिबोर्डिंग प्वॉइंट सलेम जंक्शन, इरोड जंक्शन, पोदनूर जंक्शन, पलक्कड़ जंक्शन, ओट्टापलम, त्रिशूर, एर्नाकुलम टाउन, कोट्टायम, कोल्लम और कोचुवेली है।
टूर पैकेज का किराया
पुण्य तीर्थ यात्रा टूर पैकेज के स्टैंडर्ड श्रेणी का किराया ₹24,340 और कंफर्ट श्रेणी का किराया ₹36,340 है। वहीं 5 से 11 साल के बच्चों के लिए स्टैंडर्ड श्रेणी का किराया ₹22,780 और कंफर्ट श्रेणी का किराया ₹34,780 है। इस टूर पैकेज की बुकिंग यात्री IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। टूर पैकेज में यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था रेलवे ही करेगा।
अब आपको IRCTC के दूसरे टूर पैकेज रॉयल राजस्थान के बारे में बताते हैं।
12 दिनों में घूमें राजस्थान
IRCTC के अक्टूबर में होने वाला दूसरा टूर पैकेज भी 12 दिनों का ही है। इस टूर पैकेज का नाम भारत गौरव स्पेशल रॉयल राजस्थान टूर है। 20 अक्टूबर से शुरू होने वाला यह टूर 31 अक्टूबर को खत्म होगा। इस टूर को पूरा करने में 11 रातें और 12 दिन लगेंगे। टूर की शुरुआत कोलकाता से होगी। इस टूर पैकेज के लिए कुल 790 सीटें हैं जिसमें 580 सीटें शयनयान श्रेणी के और 210 सीटें 3एसी के हैं। इस टूर पैकेज में राजस्थान के शानदार जगहों और धरोहरों के बारे में बताया और घुमाया जाएगा।
कौन-कौन से डेस्टिनेशन होंगे कवर
राजस्थान के शाही महलों व धरोहरों के बारे में हम सबने खुब सुना हुआ है। IRCTC के रॉयल राजस्थान टूर पैकेज में राजस्थान के कई बेहद सुन्दर जगहों व शहरों में घूमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में जिन जगहों को कवर किया जाएगा, वो निम्न हैं :
- अजमेर - अजमेर शरीफ दरगाह, ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर झील
- उदयपुर - सिटी पैलेस, फतेह सागर झील, मोती मोगरी और सहेलियों की बावड़ी
- चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ किला
- अबू रोड - दिलवारा मंदिर, नक्की झील, ओम् शांति भवन
- जोधपुर - मेहरानगढ़ किला और उम्मैद भवन
- जैसलमेर - सोनार किला, सनसेट प्वाएंट
- बिकानेर - जुनागढ़ किला और ऊंट प्रजनन सेंटर
- जयपुर - अंबर किला, सिटी पैलेस, हवा महल और गोविंद मंदिर
IRCTC के रॉयल राजस्थान टूर पैकेज में सैलानी कोलकाता-बंडेल जंक्शन-बर्दवान-दुर्गापुर-आसनसोल-धनबाद-गोमोह-पारसनाथ-हजारीबाग रोड-कोडरमा-गया-डेहरी ऑन सोन-सासाराम-दीनदयाल उपाध्याय स्टेशनों से बोर्डिंग और डिबोर्डिंग कर सकते हैं।
कितना है रॉयल राजस्थान का किराया
IRCTC ने रॉयल राजस्थान टूर पैकेज को तीन श्रेणियों में बांटा है। इसमें पहली श्रेणी इकोनॉमी, दूसरी स्टैंडर्ड और तीसरी श्रेणी कंफर्ट है। इकोनॉमी श्रेणी का किराया प्रति व्यक्ति ₹20,650, स्टैंडर्ड श्रेणी का किराया प्रति व्यक्ति ₹30,960 और कंफर्ट श्रेणी का किराया ₹34,110 प्रति व्यक्ति रखा गया है। बता दें, सभी किराया रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही 33% की विशेष छुट के साथ बतायी गयी है। यात्री इस बारे में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए IRCTC के वेबसाइट irctctourism.com पर जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications














