Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चंडीगढ़ में रहते हैं.. छुट्टी नहीं मिल रही! तो शहर के करीब इन जगहों पर मनाए वीकेंड

चंडीगढ़ में रहते हैं.. छुट्टी नहीं मिल रही! तो शहर के करीब इन जगहों पर मनाए वीकेंड

चंडीगढ़ शहर की बात की जाए तो ये भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है, जहां आपको हरियाली भरे कई खूबसूरत गार्डन और झील दिख जाएंगे, जो पर्यटकों के बीच खासा प्रसिद्ध भी है। लेकिन कई बार यहां रहने वाले लोग अपनी नौकरी में इतने बिजी हो जाते हैं कि कहीं नहीं जा पाते और सिर्फ शहर में घूमते रह जाते हैं और आसपास के जगहों के बारे में उन्हें पता ही नहीं चलता है। ऐसे में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चंडीगढ़ से 2-3 घंटे की दूरी पर स्थित है, जहां जाकर अपने फैमिली या फ्रेंड्स के साथ मस्ती कर सकते हैं, घूम सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और आप अपने वीकेंड को भी इस तरीके खास बना पाएंगे।

चंडीगढ़ के करीब घूमने वाले स्थान

कसौली हिल स्टेशन

कसौली हिल स्टेशन

हिमाचल के सोलन जिले में स्थित कसौली हिल स्टेशन चंडीगढ़ के बेहद करीबी हिल स्टेशनों में से एक है। यहां पर आपको काफी पुराने जमाने वाले घर देखने को मिल जाएंगे। यहां का मुख्य आकर्षण मंकी प्वॉइंट है, जो हॉर्स चेस्टनट और हिमालयी ओक के जंगलों से घिरा हुआ है। इसके अलावा यहां एक पहाड़ी के ऊपर छोटा सा मंदिर भी है और पास में ही गिल्बर्ट नेचर ट्रेल है, जहां जाना और समय बिताना आपको बेहद पसंद आएगा। यकीन मानिए आपको इस स्थान पर स्वर्ग जैसी अनुभूति होने वाली है। यह हिल स्टेशन चंडीगढ़ से महज 60 किमी. की दूरी पर स्थित है।

बरोग हिल स्टेशन

बरोग हिल स्टेशन

बरोग, चंडीगढ़ के करीब स्थित ऑफबीट हिल स्टेशनों में से एक है। ये स्थान अपनी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां की ताजी हवा आपके अंदर एकदम ताजगी भर देगी। ये स्थान वीकेंड मनाने के लिए खास स्थानों में से एक है। यहां पर आप ट्रेकिंग और फॉरेस्ट वॉक जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। यह हिल स्टेशन चंडीगढ़ से 75 किमी. की दूरी पर स्थित है।

नाहन हिल स्टेशन

नाहन हिल स्टेशन

हिमाचल की वादियों में बसे इस छोटे से हिल स्टेशन को राजसी हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। प्राचीनकाल में ये सिरमुर रियासत की राजधानी हुआ करती थी। यहां के मुख्य आकर्षण शांत झील और मंदिर हैं। पर्यटकों को शांति और सुकून देने वाला ये स्थान चंडीगढ़ से महज 100 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप ट्रेकिंग और हाइकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर आपको खाने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट मिल जाएंगे।

परवाणू हिल स्टेशन

परवाणू हिल स्टेशन

चंडीगढ़ से महज 45-50 किमी. दूर स्थित परवाणू भी काफी शानदार जगहों में से एक है। अगर आपके बच्चे हैं तो फिर ये ट्रिप और भी अच्छी होने वाली है। क्योंकि यहां पर बच्चों के लिए कई एडवेंचर वाले पार्क है। यह जगह टिम्बर ट्रेल और केबल कार की सवारी के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर आपको फलों के विशाल बाग भी देखने को मिल जाएंगे। ये शहर जैम, जेली और मुरब्बा जैसे फलों के उत्पादों के लिए काफी फेमस है। यहां खाने-पीने के लिए भी कई जगहें आपको मिल जाएंगी।

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स, चंडीगढ़ से लगभग 40 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस स्थान पर आप अपनी पार्टनर के साथ अपना वीकेंड मना सकते हैं। यह स्थान सुकून और शांति के लिए जाना जाता है। यहां आप वनस्पतियों और जीवों की प्रजातियां देखने को मिलेगी। यहां आप बोटिंग और ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+