Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कम बजट में बनाएं इन खूबसूरत स्थलों की सैर का प्लान

कम बजट में बनाएं इन खूबसूरत स्थलों की सैर का प्लान

भारत स्थित चुनिंदा पर्यटन स्थल जहां का प्लान आप कम बजट में बना सकते हैं। India's selected tourist destinations, where you can plan in a low budget.

यह जरूरी नहीं कि जेब में ढेरों रूपए हों तभी आप कहीं घूम-फिर सकते हैं। कुदरत की अनमोल खूबसूरती का आनंद कम पैसों में भी उठाया जा सकता है। भारत विश्व के उन खास पर्यटन गंतव्यों में शामिल है जहां की चारों दिशाएं प्रकृति के बेशकीमती खजानों से भरी हुई हैं। और जहां आराम के पल बिताने के लिए बार-बार जेब में झांकने की जरूरत नहीं।

इसलिए भारत सबसे सस्ते पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहां दूर-दूर से सैलानी भौगोलिक व आर्थिक सीमाओं को लांघ खिंचे चले आते हैं। आइए जानते हैं भारत के चुनिंदा स्थलों के बारे में जहां घूमने के लिए पैसा दिक्कत नहीं बनेगा।

मेघालय की खूबसूरत राजधानी

मेघालय की खूबसूरत राजधानी

PC- Masrur Ashraf

शिलांग भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय का राजधानी शहर है। जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती को देखते हुए इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन मेघालय की लाइफ लाइन है। जहां रोजाना देश-विदेश से हजारों पर्यटक यहां तक का सफर तय करते हैं। मानसून के बाद शहर की खूबसूरती देखने लायक होती है। शिलांग, गारो-खासी पहाड़ियों के बीच बसा है।

लगभग 1695 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पर्वतीय स्थल का मौसम साल भर खुशनुमा रहता है। आप यहां का प्लान कम बजट में बना सकते हैं। शिलांग पिक, लेडी हैदरी पार्क, कैलांग रॉक, वार्डस झील, मीठा झरना आदि यहां के दर्शनीय स्थल हैं।

चमोली स्थित फूलों की घाटी

चमोली स्थित फूलों की घाटी

PC- Jon Wick

फूलों की घाटी, उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। इस अद्भुत घाटी में करीब 500 से ज्यादा फूलों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं। जिसे देखने के लिए देश-दुनिया से लोग आते हैं। इस घाटी की खास बात यह है कि यहां फूलों को उगाया नहीं जाता है बल्कि यहां फूल प्राकृतिक तरीके उगते हैं। यहां फूलों के झड़ते-उगते क्रम के कारण यहां के पहाड़ रंग बदलते प्रतीत होते हैं। ऊंचाई पर बसे होने के कारण यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है।

यहां के हरे-भरे बुग्याल देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं। साथ ही पहाड़ों से आता शीतल जल न सिर्फ प्यास बुझाने का काम करता है बल्कि पूरे शरीर को तरोताजा कर देता है। कम बजट में प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के लिए फूलों की घाटी एक आदर्श विकल्प है।

हिमाचल का डलहौजी

हिमाचल का डलहौजी

PC- Prashant Ram


धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित डलहौजी एक खूबसूरत पहाड़ी स्थल है। जिसे 1854 में अंग्रेजों ने बसाया था। उस समय के वायसराय लॉर्ड डलहौजी के नाम पर इस स्थल का नाम डलहौजी रखा गया । दरअसल भारत में कई हिल स्टेशन मौजूद हैं जिन्हें बसाने का काम अंग्रेजो द्वारा किया गया, डलहौजी उन्हीं में से एक है।
ये पहाड़ी स्थल अंग्रजों द्वारा गर्मी की छुट्टियां बिताने के काम आते थे। क्योंकि उन्हे गर्मी बर्दास्त नहीं होती थी। यह खूबसूरत स्थल हिमाचल के चंबा जिले का हिस्सा है। जो अब एक शानदार पर्यटन स्थल बन चुका है। आप यहां घूमने का प्लान कम बजट में बना सकते हैं।

मध्य प्रदेश का ओरछा

मध्य प्रदेश का ओरछा

PC-krebsmaus07


पहाड़ों से घिरा खूबसूरत स्थल ओरछा, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित है। जो अपने ऐतिहासिक मंदिरों के लिए जाना जाता है। यह ऐतिहासिक नगर राजा रूद्र प्रताप सिंह द्वारा बसाया गया था। जो यहां के प्रथम शासक बने। यह शहर बेतवा नदी के किनारे बसा है, जो टीकमगढ़ से लगभग 80 किमी की दूरी पर स्थित है और जबकि उत्तर प्रदेश के झांसी से इसकी दूरी मात्र 15 किमी रह जाती है।

इस पर्यटन स्थल का प्लान आप कम बजट में बना सकते हैं। जहांगीर महल, राज महल, राय प्रवीन महल, लक्ष्मीनारायण मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, रामराजा मंदिर, फूल बाग, सुंदर महल आदि यहां के प्रमुख देखने लायक स्थान हैं।

माउंट आबू

माउंट आबू

PC- Andrew Phillipo

माउंट आबू, राजस्थान का एकमात्र पहाड़ी स्थल है। जो समुद्र तल से लगभग 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। माउंट आबू, अरावली पर्वत श्रृंखला का सबसे ऊंचा शिखर है, जो जैन धर्म के लोगों का तीर्थस्थान भी माना जाता है। प्राकृतिक दृष्टि से यह एक खूबसूरत जगह है, जहां आप दोस्तों के साथ या परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां का ऐतिहासिक 'दिलवाड़ा मंदिर' पर्यटकों के मध्य काफी प्रसिद्ध है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां तक का सफर तय करते हैं। यहां गर्मियों में ज्यादातर पर्यटकों आना पसंद करते हैं। यहां स्थित मंदिरों की वास्तुकला देखने लायक है। 'दिलवाड़ा मंदिर' के अलावा अचलगढ़ किला , नक्की झील, गोमुख मंदिर, माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य आदि यहां के दर्शनीय स्थल हैं। आप यहां का प्लान आप कम बजट में आसानी से बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+