Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में श्रद्धालु बुक कर सकेंगे बजट फ्रेंडली Sleeping Pods, किराया व लोकेशन?

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में श्रद्धालु बुक कर सकेंगे बजट फ्रेंडली Sleeping Pods, किराया व लोकेशन?

अगले साल का सबसे बड़ा अध्यात्मिक आयोजन होने वाला महाकुंभ - 2025। 12 सालों बाद एक बार फिर से प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित हो रहा है महाकुंभ मेला। अगले साल 13 जनवरी से शुरू होने वाला महाकुंभ 26 फरवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या 40 करोड़ से भी ज्यादा होने की संभावना जतायी जा रही है।

इनके रहने के लिए राज्य सरकार, रेलवे व निजी होटलों की तरफ से कई तरह की व्यवस्थाएं की गयी हैं। लेकिन महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में रहने के बजट फ्रेंडली विकल्प क्या होंगे?

mahakumbh sleeping pods

अगर आप भी महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में रहने के बजट फ्रेंडली विकल्प ढूंढ रहे तो क्यों न लग्जरी सुविधाओं वाले Sleeping Pod में बुक कर लें। प्रयागराज जाने वाले हर श्रद्धालु और पर्यटक को इन Sleeping Pods के बारे में जरूर जानना चाहिए -

क्या होता है Sleeping Pods?

जापानी डिजाइन से प्रेरित होकर ठहरने की छोटी लेकिन आरामदायक विकल्प के तौर पर Sleeping Pods को बनाया गया है। पारंपरिक होटल के कमरे में जहां ड्रेसिंग टेबल, साइड टेबल, कॉफी टेबल आदि कई फर्निचर होते हैं, लेकिन Sleeping Pods में सोने के लिए एक आरामदायक बिस्तर और इस तरह की सुविधाएं कम से कम जगह में उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाती है।

Sleeping Pods को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि यहां ठहरने वाले यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं व आराम कम से कम किराए में उपलब्ध करवायी जा सकें।

क्या-क्या होगी विशेषताएं?

  • गर्मी के मौसम में राहत दिलाने के लिए एयर कंडिशनिंग सुविधाएं।
  • पॉड में ताजी हवा के आने के लिए अच्छी वेंटिलेशन की व्यवस्था।
  • पॉड में रोशनी की अच्छी व्यवस्था उपलब्ध होती है। पॉड के अंदर ट्यूब लाइट और रात को जलाने के लिए नाइट लैम्प।
  • मोबाइल के लिए चार्जिंग प्वाएंट, आईना, कंबल और नर्म गद्दी वाला बिस्तर। बजट फ्रेंडली विकल्प में इससे ज्यादा और क्या ही चाहिए...है न।

शेयरिंग वाला बाथरुम और सुरक्षा

Sleeping Pods का किराया कम रखने के लिए यहां बाथरुम शेयरिंग वाला इस्तेमाल करना होता है। हालांकि शेयरिंग वाला बाथरुम होने के बावजूद साफ-सफाई को लेकर चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। Sleeping Pods के इन बाथरुम को इस तरह से ही डिजाइन किया गया है कि यहां साफ-सफाई बनी रहे।

इसके साथ ही इसका डिजाइन बनाते समय हर तरह के लोगों की सुविधाओं का ध्यान भी रखा गया है। Sleeping Pods में यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए CCTV कैमरे लगाए गये हैं। इसके साथ ही कैमरों की हर मॉनिटरिंग भी की जाती है।

sleeping pods at mahakumbh prayagraj

बुक कर सकेंगे 4 तरह के Sleeping Pods

अगर आप प्रयागराज में ठहरने के लिए सस्ते विकल्प के तौर पर Sleeping Pods के बारे में विचार कर रहे हैं, तो हम बता दें आप 4 प्रकार के Sleeping Pods बुक कर सकते हैं -

1. सिंगल Sleeping Pods - यह मुख्य रूप से अकेले यात्रा करने वाले पर्यटकों या श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया है, जहां आपकी निजता का पूरा ध्यान रखा गया है।

2. डबल Sleeping Pods - इसे दो लोगों के ठहरने लायक बनाया गया है। आप चाहे अपने पार्टनर के साथ या भाई-बहन, दोस्तों अथवा परिवार के किसी सदस्य के साथ जा रहे हों, तब बुक कर सकते हैं।

3. फैमिली Sleeping Pods - अगर आप फैमिली Sleeping Pods को बुक करते हैं, तो आपको दो डबल Sleeping Pods दिये जाएंगे। इसमें आपको निजी जगह के साथ-साथ बाथरुम की सुविधा भी मिलेगी।

4. पिंक Sleeping Pods - यह मुख्य रूप से महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा शादीशुदा जोड़ा भी इसे बुक कर सकता है। यहां सुरक्षा और निजता का पूरा ध्यान रखा जाता है।

किराया व लोकेशन

Sleeping Pods को महाकुंभ मेला परिसर के आसपास की जगहों पर ही बनाया गया है। इन्हें मुख्य रूप से ऐसी जगहों पर बनाया गया है, जहां से मेला परिसर तक आवाजाही आसान हो। इसके साथ ही प्रयागराज जंक्शन पर सीविल लाइन साइड पर भी बनाए गये हैं ताकि ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां ठहरना आसान हो। खास बात है कि इन Sleeping Pods को घंटों के हिसाब से बुक किया जा सकता है। यानी जिसकी जितनी देर की जरूरत वह उतने देर के लिए ही इन Sleeping Pods की बुकिंग करेगा।

सिंगल Sleeping Pods में 1 घंटा रुकने का किराया ₹150 है। कपल Sleeping Pods में 1 घंटा ठहरने का किराया ₹250 और फैमिली Sleeping Pods में 1 घंटा ठहरने का किराया ₹450 है। यात्री जितना ज्यादा समय Sleeping Pods में ठहरेंगे उन्हें किराया भी उतना ज्यादा ही चुकाना होगा।

More News

Read more about: mahakumbh prayagraj travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+