Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मेघालय में कल से शुरू हो रहा है स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल, कभी आप हुए हैं इसमें शामिल?

मेघालय में कल से शुरू हो रहा है स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल, कभी आप हुए हैं इसमें शामिल?

लाल-लाल रसीले, थोड़े से खट्टे और ढेर सारे मीठे फल। स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जो मेघालय का प्रमुख आकर्षण है। मेघालय के रसीले स्ट्रॉबेरी के मुरीद तो देशभर में मौजूद हैं। मेघालय घूमने जाने वाले पर्यटक भी स्ट्रॉबेरी के बागान देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मेघालय में कल से यानी 5 अप्रैल से स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है। यह फेस्टिवल 13 अप्रैल तक चलने वाला है।

strawberry festival meghalaya

आकाशवाणी समाचार की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेघालय में स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल का आयोजन राज्य के पर्यटन, कृषि विभाग की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। मेघालय में इस फेस्टिवल का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के स्ट्रॉबेरी की लोकप्रियता को दूसरे राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना है। स्ट्रॉबेरी महोत्सव के दौरान इसकी खेती करने वाले किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

बता दें, मेघालय में पौधों में लगने वाली लाल-लाल रसीली ये स्ट्रॉबेरी अब पकने लगी हैं और उनको पेड़ों से तोड़ने का समय भी अब नजदीक आ चुका है। ऐसे समय में स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल का आयोजन निश्चित रूप से अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने वाला होगा।

strawberry harvesting

कहां होगा स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल का आयोजन

मेघालय में कल (5 अप्रैल) से स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल का आयोजन स्ट्रॉबेरी के बागानों के नजदीक पूर्व खासी पहाड़ी जिला के सिनटूंग और नोह्रोन, रेभोई जिले में उकातिह और सोहलिया, पश्चिम गारो हिल्स जिले के बलडिंग्ग्रे, दारेचिक्ग्रे, दुर्कांत्रांग्रे गांवों में होगा।

इस फेस्टिवल के दौरान न सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत और संगीत पर थिरकना, खाना-पीना आदि का आयोजन किया जाएगा बल्कि पौधों से स्ट्रॉबेरी तोड़ना, उनसे वाइन और जैम आदि बनाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। अगर कोई पर्यटक स्ट्रॉबेरी के पौधों को देखना अथवा खरीदना चाहता है, तो उसके लिए स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल एक शानदान मौका साबित हो सकता है।

strawberry festival date

क्या आप कभी भी मेघालय के स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल में शामिल हुए हैं? इन रसीले फलों से लदे पौधे, उन्हें पौधों से तोड़ना या फिर इनसे ऑन स्पॉट बनने वाले लजीज व्यंजनों और पकवानों को चखना! हमें जरूर बताएं कैसा लगता है।

More News

    Read more about: meghalaya festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+