Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मियों की छुट्टियों में घूमे दक्षिण भारत के ताज को

गर्मियों की छुट्टियों में घूमे दक्षिण भारत के ताज को

By Goldi

क्यों ना इन गर्मियों की छुट्टी में दक्षिण भारत के बहुचर्चित राज्य तमिल-नाडू को घूमा जाये। दक्षिण भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है। इस खूबसूरत राज्य में पर्यटक संस्‍कृति, धर्म, सहजता और सुंदरता को देख सकते हैं।

इस खूबसूरत राज्य में पर्यटक खूबसूरत समुद्री तटों से लेकर खूबसूरत नजारों वाले हिल-स्टेशन मौजूद हैं अद्भुत वास्तुकला से परिपूर्ण मंदिर और वन्य जीव पार्क आदि देख सकते हैं। तो अगर आप वाकई इन छुट्टियों को कुछ नया करना चाहते हैं, तो आपको तमिल नाडू की सैर करनी चाहिए, इस खूबसूरत जगह को घूमते हुए आप यहां की संस्कृति को भी समझ सकते हैं, और भारत के इस खूबसूरत हिस्से से खुद को रूबरू कराये

ऊटी

ऊटी

Akshay S A

'पहाड़ों की रानी' के नाम से लोकप्रिय ऊटी अपने मनोरम दृश्यों के लिए विश्व विख्यात है। यह शहर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले का एक भाग है। ऊटी शहर के चारों ओर स्थित नीलगिरी पहाड़ियों के कारण इसकी सुंदरता बढ़ जाती है। इन पहाड़ियों को ब्लू माउन्टेन (नीले पर्वत) भी कहा जाता है।

कोयम्बटूर

कोयम्बटूर

Pc: flicker

कोयंबटूर में कई वंश के शासकों ने राज्‍य किया है जिनमें से चेर, चोल, उसके बाद पांड्या, विजयनगर साम्राज्‍य के राजा और मदुरई के नायक जैसे प्रमुख शाही राजवंश भी शामिल है। पर्यटक कोयंबटूर में मारूधामलाई मंदिर, धान्‍यालिंगा मंदिर, इंदिरा गांधी वन्‍यजीवन अभयारण्‍य और राष्‍ट्रीय पार्क और ब्‍लैक थंडर थीम पार्क आदि देख सकते है।

पांडिचेरी

पांडिचेरी

Pc: flicker
इसे प्यार से ' पोंडी ' के रूप में जाना जाता है जो अपने शांत,साफ सड़को और औपनिवेशिक टाउनहाउस के लिए प्रसिद्ध है, यह पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश शांति का एक समुद्र है। श्री अरबिंदो आश्रम में बहुत ही शांतिपूर्ण माहौल होता है। सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री अरबिंदो आश्रम 1926 में स्थापित किया गया था।

कांचीपुरम

कांचीपुरम

Pc:Hiroki Ogawa

कुन्नूर

कुन्नूर

Pc:T. R. Shankar Raman

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी

Pc: Vinayaraj

भारत के सबसे दक्षिण छोर पर बसा कन्याकुमारी वर्षो से कला, संस्कृति, सभ्यता का प्रतीक रहा है। यह हिन्द महासागर, बंगाल की खाङी तथा अरब सागर का संगम स्थल है, जहां भिन्न सागर अपने विभिन्न रंगो से मनोरम छटा बिखेरते हैं। यह स्थान वर्षो से कला, संस्कृति, सभ्यता का प्रतीक रहा है।केरल राज्य के तिरुअनंतपुरम के बेहद निकट है। पहले यह शहर केरल राज्य में ही था। कन्या कुमारी में सूर्योदय सूर्यास्त देखने का मजा एकदम अलग है।

रामेश्‍वरम

रामेश्‍वरम

Pc:Vishnukiran L.S

रामेश्‍वरम, श्री लंका के मन्‍नार द्वीप से 1403 किमी. की दूरी पर स्थित है। रामेश्‍वरम को हिंदूओं के सबसे पवित्र स्‍थानों में से एक माना जाता है, इसे चार धाम की यात्राओं में से एक स्‍थल माना जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि रामेश्‍वरम वह स्‍थान है जहां भगवान राम ने अपने सभी पापों का प्रायश्चित करने का निर्णय लिया। भगवान राम ने एक ब्राह्मण रावण को मारने के बाद इसी स्‍थान पर तपस्‍या करने की इच्‍छा जताई थी। भगवान राम यहां, एक बड़ी सी शिवलिंग का निर्माण करना चाहते थे और इसके लिए उन्‍होने हनुमान जी से हिमालय से लिंग लाने को कहा था। ऐसा माना जाता है श्री रामनाथस्‍वामी मंदिर में स्थित मूर्ति वही मूर्ति है।

यरकौड

यरकौड

Pc:Yercaud-elango

यरकौड तमिलनाडु की शेवारॉय पहाड़ियों में स्थित है तथा पूर्वी घाटों में स्थित एक हिल स्टेशन है। यह 1515 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है तथा यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और खुशनुमा मौसम बहुत से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यद्यपि यरकौड को कभी कभी गरीब लोगों का उटकमंडलम भी कहा जाता है क्योंकि प्रसिद्ध हिल स्टेशन ऊटी की तुलना में यहाँ चीज़ें अधिक सस्ती हैं।

होगेनक्कल झरना

होगेनक्कल झरना

Pc: Devopam

'भारत का नियाग्रा फाल्स' कहा जाने वाला होगेनक्कल झरना अपने जल के औषधीय गुणों और स्पेशल नौका सवारी के लिए प्रसिद्ध है। यह झरना तमिलनाडु के धरमपुरी जि़ले में कावेरी नदी पर स्थित एक छोटा सा गाँव है। होगेनक्कल झरना अपने जल के औषधीय गुणों और स्पेशल नौका सवारी के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पाई जाने वाली कार्बोनाईट चट्टानें दक्षिण एशिया और पूरी दुनिया की सबसे प्राचीन चट्टानों में से हैं।

चेन्नई

चेन्नई

Pc:Pratik Gupte

चेन्नई अपनी ऐतिहासिक, संस्कृति, विशाल इमारतें और समुद्र के खूबसूरत नज़ारों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। चेन्नई का मरिना बीच पर्यटकों के बीच में खासा लोकप्रिय है। बीच के अलावा चेन्नई में बहुत कुछ ख़ास है जिन्हें पर्यटक देख सकते हैं, जैसे मत्स्य पालन केन्द्र, अजायबघर और चिड़ियाघर, मद्रास विश्वविद्यालय, पिलेश्वर और पार्थसारथी का मंदिर, चेपॉक महल और सेंट जॉर्ज फोर्ट आदि।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+