Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या बंद की जाएगी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन? भारतीय रेल ने किया स्पष्ट, जानें यहां!

क्या बंद की जाएगी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन? भारतीय रेल ने किया स्पष्ट, जानें यहां!

राजधानी दिल्ली का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश के सबसे अधिक व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। देश के लगभग हर शहर को जोड़ने के लिए इस स्टेशन से ट्रेन खुलती है। लेकिन क्या नई दिल्ली रेलवे को बंद कर दिया जाएगा। यहां से देश के किसी भी अन्य शहर या राज्य के लिए कोई ट्रेन न तो खुलेगी और न ही यहां आएगी? पर क्यों?

क्यों राजधानी दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण और देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक नई दिल्ली स्टेशन को अचानक बंद करने का फैसला लिया गया है? आइए आपको बताते हैं अचानक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को बंद करने का फैसला लेने की क्या वजह है और बंद होने के बाद नई दिल्ली से खुलने वाली ट्रेनें कहां से मिलेंगी?

इस वजह से बंद होगी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है लेकिन इसे हमेशा के लिए बंद नहीं किया जाएगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की घोषणा साल 2023 के बजट के दौरान ही की गयी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ था।

लेकिन अब इसके पुनर्विकास का कार्य शुरू करने का फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि अगले 6 महीने के अंदर रेलवे स्टेशन का विकास कार्य शुरू हो जाएगा। इस वजह से ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को बंद करने का फैसला लिया गया है।

कब से बंद होगी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए अभी तक टेंडर का काम भी नहीं हुआ है। लेकिन लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही इस कार्य में तेजी आएगी। यानी लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही टेंडर निकालने से लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का विकास कार्य शुरू होने तक के कार्यों में तेजी आएगी। मिली जानकारी के अनुसार अगले 6 महीनों के अंदर पुनर्विकास का काम शुरू हो जाएगा।

इस साल के अंत तक नई दिल्ली स्टेशन को बंद कर देने की संभावना है। बताया जाता है कि इस काम में करीब 4 सालों समय लग जाएगा। यानी साल 2024 के अंत तक रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम शुरू होगा और साल 2028 के अंत या 2029 के शुरुआत में इसके पूरे होने की संभावना है, जिसके बाद रेलवे स्टेशन को फिर से यात्री सेवा के लिए खोल दिया जाएगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम कई चरणों में करने की योजना है।

भारतीय रेलवे ने किया स्पष्ट

जानकारी के अनुसार हर दिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 300 से अधिक ट्रेन खुलती और पहुंचती हैं। इन ट्रेनों से होकर 6 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। ऐसे में इस रेलवे स्टेशन के बंद हो जाने से इन यात्रियों को काफी मुश्किलें होंगी।

Financial Express की एक रिपोर्ट में भारतीय रेलवे के हवाले से दावा किया गया है कि पुनर्विकास के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को इस साल के अंत में पूरी तरह से बिल्कुल बंद नहीं किया जाएगा। हालांकि रेलवे मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि नई दिल्ली स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के दौरान कुछ ट्रेनों को डायवर्ट और नियंत्रित किया जा सकता है। यह केवल जरूरत के आधार पर ही किया जाएगा जिसके बारे में पहले से यात्रियों को जानकारी दे दी जाएगी।

पुनर्विकास में लागत और क्या-क्या नया बनेगा?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए ₹4700 करोड़ की अनुमानित लागत आने की संभावना है। रेलवे स्टेशन के विकास के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) मॉडल पर काम करने का फैसला लिया गया। रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं वाली गुंबद आकार वाली स्टेशन की इमारत का निर्माण किया जाएगा, जिसमें आगमन के लिए 2 और प्रस्थान के लिए 2 द्वार होंगे।

पुनर्विकास के तहत रेलवे कार्यालय, रेलवे क्वार्टर और सहायक रेलवे कार्यालय भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा वाणिज्यिक कार्यालय, होटल, आवासीय परिसर, दो मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, 40 मंजिल के 2 ट्विन टावर, पैदल यात्रियों के लिए अलग मार्ग, साइकिल ट्रैक व ग्रीन ट्रैक भी बनाने की संभावना है।

More News

    Read more about: delhi train indian railway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+