Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन गर्मियों पार्टनर के साथ बिताएं नॉर्थ ईस्ट में कुछ खास पल

इन गर्मियों पार्टनर के साथ बिताएं नॉर्थ ईस्ट में कुछ खास पल

पार्टनर के साथ बिताने योग्य उत्तर पूर्वी भारत के खास ग्रीष्मकालीन स्थल। Beautiful summer destination in north east India for couples.

इन गर्मियों घूमने-फिरने का प्लान आप अपने पार्टनर के साथ बना सकते हैं, इसके लिए भारत का उत्तर पूर्वी छोर सबसे आदर्श विकल्प होगा। नॉर्थ इस्ट हर तरह के पर्यटकों के साथ प्रेमी जोड़ों को भी आने का अवसर प्रदान करता है। सात प्रदेशों वाले इस प्राकृतिक खंड में कई ऐसे खूबसूरत गंतव्य मौजूद हैं जहां आप प्रेयसी संग एक यादगार पल बिता सकते हैं।

हसीन पहाड़ी वादियों से लेकर नदी-घाटी झरने आपको सब यहां मिलेंगे। इसके अलावा आपको यहां की स्थानीय लोक कला-संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलेगा। तो आइए जानते हैं पार्टनर संग बिताने लायक भारत के उत्तर पूर्वी भाग के चुनिंदा सबसे खास स्थानों के बारे में।

पेलिंग सिक्किम

पेलिंग सिक्किम

PC- Sujay25

सिक्किम स्थित पेलिंग दोस्तों के अलावा पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने के लिए खास माना जाता है। हसीन वादियों और पहाड़ों से घिरा यह पर्वतीय क्षेत्र अपने रमणीय दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां से कंजनजंगा, राठोंग, काबुरो आदि हिमालय चोटियों को देख सकते हैं।

यहां पर्यटकों के ठहरने के की अच्छी व्यवस्था है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ रूक कर आसपास की प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद उठा सकते हैं।

इसके अलावा सिक्किम की लोक-संस्कृति को जानने और पारंपरिक जायकेदार व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जॉर्ज ब्रिज, पीम यांगत्से मठ पवित्र झील खेचेओपालरी सेवारो रॉक गार्डन आदि जगहों का भ्रमण कर सकते हैं।

शिलांग, मेघालय

शिलांग, मेघालय

PC- Sandydessert

मेघालय स्थित शिलांग हमेशा से ही देशी-विदेशी प्रयटकों के मध्य काफी लोकप्रिय रहा है। यहां की पहाड़ी खूबसूरती को देखते हुए इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। पहाड़ी पर बसा यह आकर्षक स्थल कभी असम की राजधानी हुआ करता था, लेकिन विभाजन के बाद यह मेघालय के हिस्से में आ गया, जिसे राज्य की राजधानी का दर्जा प्राप्त हुआ।

आज से स्थान पर्यटन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में लगा है। शिलांग की सबसे बड़ी खास बात है कि यहां का मौसम हर माह सुहाना रहता है। यहां आप किसी भी समय अपने अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ आ सकते हैं। यहां की हसीन वादियों में इश्क फरमाने का आनंद ही कुछ ओर है। आप यहां के खास जलप्रपातों, झीलों और फ्लावर गार्डन की सैर का प्लान बना सकते हैं।

आइजोल, मिजोरम

आइजोल, मिजोरम

PC- DC Saiha

नार्थ ईस्ट में पार्टनर के साथ घूमने के लिए मिजोरम का राजधानी शहर आइजोल भी एक आदर्श गंतव्य माना जाता है। यहां की उपोष्णकटिबंधीय जलवायु हर तरह के सैलानियों को आने का आमंत्रण प्रदान करती है। मिजोरम अपने खूबसूरत परिदृश्यों, जलप्रपातों और घुमावदार पहाड़ियों के लिए जाना जाता है, और आइजोल में आपको ये सब कुछ मिलेगा ।

इन गर्मियों के दौरान पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने आइजोल एक अच्छा ऑप्शन है। आप पार्टनर के साथ कर्टलांग हिल्स, सोलोमन का मंदिर, तामदिल झील, बुर्रा बाजार, रीएक हेरिटेज , वंतावांग जलप्रपात आदि जगहों का प्लान बना सकते हैं।

कोहिमा, नागालैंड

कोहिमा, नागालैंड

PC- Chinmayisk

नागालैंड का राजधानी शहर कोहिमा अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सौदर्यता के लिए जाना जाता है। कुदरती सुंदरता का आनंद उठाने के लिए यहां दूर-दूर से सैलानी पहुंचते हैं। खासकर विदेशी पर्यटकों के मध्य यह जगह काफी लोकप्रिय है। नागालैंड अपनी विविध लोकसंस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है।

अगर आप पार्टनर के साथ एक यादगार समय बितान चाहते हैं तो यहां की सैर का प्लान जरूर बनाएं। आप यहां नागालैंड राज्य संग्रहालय, जूलॉजिकल पार्क, कैथोलिक कैथेड्रल, दजुको घाटी आदि जगहों की सैर का प्लान बना सकते हैं।

माजुली, असम

माजुली, असम

PC- Udit Kapoor

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप असम के माजुली नदी द्वीप भ्रमण का प्लान बना सकते हैं। ब्रह्मपुत्र नदी पर बना यह द्वीप विश्व का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड कहलाया जाता है। यह द्वीप कई प्राकृतिक खजानों से भरा है, जहां आप जल विहार से लेकर पक्षी विहार और यहां मौजूद दर्शनीय स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं।

इसके अलावा आप यहां कि लोक कला संस्कृति को भी करीब से देख-समझ सकते हैं। पार्टनर के साथ यादगार और ज्ञानवर्धन यात्रा के लिए आप आप असम के माजुली द्वीप का प्लान बना सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+