Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» कोल्‍हापुर

कोल्हापुर -  एक पवित्र धाम

21

महाराष्‍ट्र राज्‍य में स्थित कोल्हापुर शहर एक धार्मिक स्‍थल है जहां प्रति वर्ष हजारों-लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। ऐतिहासिक किलों और महलों वाला यह शहर हमारे लिए राष्‍ट्रीय गर्व है। इस शहर का नाम कोल्हापुर एक राक्षस कोलासुर के नाम पर पड़ा जिसका वध देवी महालक्ष्‍मी ने किया था।

कोल्हापुर के इतिहास पर एक नजर

कई सौ साल पहले अस्तित्‍व में आया यह क्षेत्र सहयाद्री पर्वत श्रेणियों के पास में ही स्थित है। इस क्षेत्र को कोल्हापुर बनाने का श्रेय छत्रपति ताराबाई को जाता है। ताराबाई के बाद कोल्हापुर की देखभाल और सत्‍ता छत्रपति शाहू महाराज के हाथों में आ गई थी। उन्‍होने इस इलाके में सामाजिक और शैक्षिक विकास किए। आध्‍यात्मिक तौर पर माना जाता है कि कोल्हापुर को भगवान विष्‍णु ने अपना निजी निवास स्‍थान माना था। इस जगह को दक्षिण काशी भी कहा जाता है।

कोल्‍हापुर आकर क्‍या देखना न भूलें

कोल्‍हापुर का हर स्‍थल ऐतिहासिक महत्‍व रखता है। यहां का शाहू म्‍यूजियम भी काफी पुराना है। कोल्‍हापुर के कुशबाग मैदान में पुरानी कला कुश्‍ती का अभ्‍यास किया जाता है। प्रकृति प्रेमी यहां स्थित झीलों के किनारे आकर अच्‍छा समय बिता सकते है। यहां की रणकला चौपाटी बहुत अमेजिंग जगह है, यहां बच्‍चों को बहुत अच्‍छा लगता है। अगर आप कोल्‍हापुर आएं है तो यहां की मिसाल मानी जाने वाली चप्‍पलों को खरीदना न भूलें। पर्यटक यहां आकर ढ़ेर सारी शापिंग कर सकते है। कोल्‍हापुर में चमड़े का सामान काफी अच्‍छा मिलता है।

खाने के मामले में यहां का तमबादा रसा बहुत खास है यहां पर कई प्रकार के भोजन मिलते है।कोल्‍हापुरी मसालेदार भोजन का स्‍वाद यहां चखा जा सकता है। कोल्‍हापुर के बारे में एक और खास तथ्‍य है जिसे बहुत कम लोग जानते है कि यहां पर ही भारत की पहली फिल्‍म राजा हरिशचंद्र को बनाया गया था। यहां की जनता अधिकतर मराठी बोलती है, वैसे क्षेत्र में गुजराती और मद्रासी बोलने वालों की भी कमी नहीं है।

कोल्‍हापुर इसलिए है प्रसिद्ध

कोल्‍हापुर मौसम

घूमने का सही मौसम कोल्‍हापुर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें कोल्‍हापुर

  • सड़क मार्ग
    नजदीकी पर्यटक, बसों से कोल्‍हापुर के लिए निकल सकते है। महाराष्‍ट्र सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उदे्श्‍य से कोल्‍हापुर के लिए कई बसें चलवाई है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    यहां के रेलवे स्‍टेशन का नाम छत्रपति शाहू जी महाराज टर्मिनस है जहां से देश के कई शहरों के लिए ट्रेन मिलती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    हवाईयात्रा करने वाले पर्यटक कोल्‍हापुर के उज्‍लावाडी एयरपोर्ट तक आराम से आ सकते है जो देश के कई शहरों से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट से 300 रू. टैक्‍सी किराए पर लेकर आप पूरे शहर को घूम सकते है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
18 Jun,Thu
Return On
19 Jun,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
18 Jun,Thu
Check Out
19 Jun,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
18 Jun,Thu
Return On
19 Jun,Fri