मलंकारा मरथोमा सीरियाई चर्च पतनमतिटटा जिले के थिरूवल्ला में स्थित है। यह पतनमतिटटा का एक और प्रसिद्ध आकर्षण है। ऐसा माना जाता है कि इस प्राचीन चर्च को सेंट थॉमस ने स्थापित किया था। चर्च का इतिहास 52वी ई का है जब सेंट थॉमस केरल आये थे। सेंट थॉमस को अपॉस्टल के लाम से भी जाना जाता है और वे प्रभु यीशु के बारह शिष्यों में से एक थे।
इसके अलावा यह चर्च भारतीय उपमाहद्वीप के ईसाइयों का सबसे पुराना धार्मिक स्थल माना जाता है। चर्च को सदस्यों द्वारा मानाये जाने वाले प्रमुख त्योहारों में क्रिसमस, पैशनवीक और 1-2 नवम्बर को मनाये जाने वाला ओरमापेरुन्नल प्रमुख हैं।
किन्तु मलंकारा मरथोमा सीरियाई चर्च का सबसे प्रमुख त्योहार पैशनवीक है जो पुनर्जीवित होने वाले दिवस या ईस्टर के दिन समाप्त होता है। सेंट थॉमस द्वारा स्थापित होने तथा सबसे प्राचीन चर्च होने के कारण यात्रियों को यहाँ अवश्य आना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications